UAN Recover Process: क्या आप भूल गए अपने PF का UAN नंबर? टेंशन मत लीजिए, मिनटों में ऐसे करें रिकवर

PF UAN Number Lost: UAN नंबर आपके पीएफ अकाउंट के लिए आवश्यक है। अगर आप इसे भूल गए हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। EPFO की वेबसाइट से आसानी से इसे रिकवर किया जा सकता है

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड2 Oct 2025, 09:47 AM IST
कैसे रिकवर करें अपना UAN
कैसे रिकवर करें अपना UAN

UAN Recover Process: अगर आप नौकरी करते हैं और आपका पीएफ का पैसा कटता है, तो आपके पास एक UAN नंबर होगा। ये नंबर आपके लिए बेहद जरूरी है, लेकिन कई बार नौकरी बदलने के चक्कर में हम इसे भूल जाते हैं। अगर आप भी अपना UAN भूल गए हैं, तो टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। अब आप मिनटों में अपना UAN रिकवर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे

कैसे रिकवर करें UAN?

अब आप EPFO की वेबसाइट से मिनटों में अपना UAN रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले EPFO की ऑफिशियल वेबसाइट (https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in) पर जाएं। उसके बाद Know your UAN पर क्लिक करें। अब अपना रिजस्टर मोबाइल नंबर डालकर OTP वेरिफाइ करें। उसके बाद अपनी बेसिक जानकारी भरें। अब आपको अपना UAN दिखाई देगा।

यह भी पढ़ें | गलत हेल्थ पॉलिसी से हैं परेशान? पोर्ट करवा सकते हैं इंश्योरेंश, जानिए कैसे

पीएफ के लिए क्यों जरूरी है UAN?

आपके पीएफ अकाउंट को लॉगइन करने के लिए सबसे जरूरी UAN होता है। इसके बिना आप अपना पीएफ अकाउंट न तो चेक कर पाएंगे और न ही उसमें से पैसे निकाल पाएंगे। इसके अलावा अगर आप नौकरी बदलने पर अपना पुराना पीएफ नई कंपनी में ट्रांसफर करवाना चाहते हैं, तो उस वक्त भी आपको UAN की जरूरत पड़ेगी।

EPFO ने अपने यूजर्स के लिए अब कई सारी सुविधाएं आसान कर दी हैं। पहले पीएफ का बैलेंस देखने के लिए ऑफिसों के चक्कर काटने पड़ते थे , लेकिन अब बस कुछ क्लिक में आपको अपने बैलेंस की जानकारी मिल जाती है। इसी तरह जल्द ही EPFO अपने यूजर्स को एक और नई सुविधा देने जा रही है।

इस सुविधा के साथ यूजर ATM से पीएफ का पैसा निकाल पाएंगे। सूत्रों की मानें तो ये सुविधा जनवरी में शुरू हो सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुविधा के आने के बाद पीएफ का पैसा निकलना काफी आसान हो जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीUAN Recover Process: क्या आप भूल गए अपने PF का UAN नंबर? टेंशन मत लीजिए, मिनटों में ऐसे करें रिकवर
More
बिजनेस न्यूज़मनीUAN Recover Process: क्या आप भूल गए अपने PF का UAN नंबर? टेंशन मत लीजिए, मिनटों में ऐसे करें रिकवर