PF Withdrawal New Rules : क्या बिना डॉक्यूमेंट के भी निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा? सरकार ने दिया जवाब

PF Withdrawal Rules: कर्मचारी भविष्य निधि (PF) निकालने की प्रक्रिया अब आसान हो गई है। आधार, पैन और बैंक डिटेल्स अपडेट होने पर, बिना अतिरिक्त दस्तावेज के पैसा निकाल सकते हैं। EPFO ने आधार ओटीपी और चेहरा सत्यापन को अनिवार्य किया है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड1 Aug 2025, 11:04 AM IST
बिना डॉक्यूमेंट के निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा
बिना डॉक्यूमेंट के निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा

PF Money Withdrawal: अगर आप अपने कर्मचारी भविष्य निधि (PF) का पैसा निकालना चाहते हैं,तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। सरकार ने कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए साफ कर दिया है कि PF निकालने के लिए ढेर सारे दस्तावेज जमा करने की झंझट खत्म खत्म हो गया है। अब बिना किसी एक्स्ट्रा कागज के आप अपना पैसा आसानी से निकाल सकते हैं।

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने संसद में बताया कि अगर आपका PF खाता आधार से लिंक्ड है,पैन और बैंक डिटेल्स अपडेट हैं, और EPFO के रिकॉर्ड से सबकुछ मैच करता है, तो आपको बस कुछ क्लिक में पैसा मिल जाएगा। 2017 में लाए गए कंपोजिट क्लेम फॉर्म की मदद से आप शादी, बच्चों की पढ़ाई, घर खरीदने या मेडिकल इमरजेंसी जैसे कामों के लिए PF निकाल सकते हैं, वो भी बिना मेडिकल सर्टिफिकेट या दूसरे कागज दिखाए।

यह भी पढ़ें | UPI के बदल गए आज से नियम, ICICI Bank भी वसूलेगा चार्ज

एक बात ध्यान रखें कि फ्रॉड से बचने के लिए EPFO ने आधार ओटीपी और चेहरा सत्यापन को जरूरी कर दिया है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आपका खाता एक्टिव और डिटेल्स अपडेट हों। खास बात ये कि अब 90% से ज्यादा PF क्लेम ऑनलाइन हो रहे हैं, और ऑटो-सेटलमेंट में सिर्फ 3 दिन लगते हैं। EPFO पोर्टल पर जाकर अपने UAN, आधार, पैन और बैंक डिटेल्स चेक और अपडेट कर लें, ताकि जरूरत पड़ने पर फटाफट पैसा निकाल सकें।

कैसे निकालें पीएफ का पैसा?

PF का पैसा निकालना अब आसान है। EPFO पोर्टल या उमंग ऐप पर अपने UAN और पासवर्ड से लॉगिन करें, सुनिश्चित करें कि आधार, पैन और बैंक डिटेल्स लिंक्ड और सत्यापित हों। ‘Online Services’ में जाकर ‘Claim (Form-31, 19, 10C)’ चुनें, निकासी का कारण (जैसे शादी, मेडिकल, घर खरीदना) और राशि भरें। आधार OTP या चेहरा सत्यापन के साथ फॉर्म सबमिट करें। बिना दस्तावेज के, अगर डिटेल्स अपडेट हैं, तो 3 दिन में ऑटो-सेटलमेंट के जरिए पैसा आपके बैंक खाते में आ जाएगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPF Withdrawal New Rules : क्या बिना डॉक्यूमेंट के भी निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा? सरकार ने दिया जवाब
More
बिजनेस न्यूज़मनीPF Withdrawal New Rules : क्या बिना डॉक्यूमेंट के भी निकाल सकते हैं पीएफ का पैसा? सरकार ने दिया जवाब