NPS वात्सल्य योजना में बड़ा बदलाव! एक बार में निकाल सकेंगे 80% पैसा

NPS Vatsalya Scheme: बच्चों के लिए चल रही NPS वात्सल्य योजना में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब इस स्कीम से पैसे निकालने के नियम बदल गए हैं। अब खाता खोलने के 3 साल बाद आंशिक रूप से निकासी कर सकते हैं।

Jitendra Singh( विद इनपुट्स फ्रॉम भाषा)
अपडेटेड14 Jan 2026, 03:07 PM IST
NPS Vatsalya Scheme: 25 फीसदी तक आंशिक निकासी कर सकते हैं।
NPS Vatsalya Scheme: 25 फीसदी तक आंशिक निकासी कर सकते हैं। (Livemint)

NPS Vatsalya Scheme: अगर आप नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) यानी NPS में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद अहम है। पेंशन से जुड़ी सबसे बड़ी रेगुलेटर संस्था पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) ने बड़ा फैसला लिया है। PFRDA ने बच्चों के लिए शुरू की गई NPS वात्सल्य योजना को लेकर नए और अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन बदलावों का मकसद इस योजना को पहले से ज्यादा लचीला, पारदर्शी और परिवारों के लिए उपयोगी बनाना है, ताकि जरूरत पड़ने पर निवेशकों को राहत भी मिले और लंबे समय में बेहतर रिटर्न भी सुनिश्चित हो सके।

नए नियमों के अनुसार, खाता खोलने के 3 साल बाद आंशिक निकासी की अनुमति दी गई है। वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि शिक्षा, चिकित्सा उपचार और निर्दिष्ट विकलांगता के लिए स्वयं के योगदान का 25 फीसदी तक आंशिक निकासी के रूप में निकालने की अनुमति दी गई है।

एक बार में निकाल सकेंगे 80% रकम

PFRDA ने बताया कि नए नियमों के तहत यह निकासी 18 वर्ष की आयु से पहले दो बार और 18 से 21 वर्ष की आयु के बीच दो बार की जा सकती है। इसमें कुछ नियम और शर्ते लागू किए गए हैं। अब तक सदस्य के 18 वर्ष का होने तक अधिकतम 3 बार आंशिक निकासी की जा सकती थी। निकास विकल्प के संबंध में बताया गया कि सदस्यों के पास एनपीएस टियर-1 (सभी नागरिक मॉडल या कोई अन्य लागू मॉडल) में स्थानांतरित होने या कुल राशि का 80 फीसदी तक एकमुश्त पैसा निकालने का विकल्प होगा, जबकि न्यूनतम 20 फीसदी राशि से पेंशन के लिए एन्‍युटी खरीदनी होगी। अगर कुल जमा राशि 8 लाख रुपये से कम है, तो पूरी रकम एक साथ निकालने की सुविधा भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें | NPS सब्सक्राइबर्स को होगा सीधा फायदा, बैंक भी बना सकेंगे फंड

पूंजी आवंटन को लेकर बड़ा बदलाव

नए नियमों के तहत अब NPS वात्सल्य में निवेश की गई राशि का अधिकतम 75 प्रतिशत हिस्सा इक्विटी यानी शेयर बाजार में लगाया जा सकता है। इससे लंबी अवधि में बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ेगी। पारंपरिक पेंशन योजनाओं में कम रिटर्न की समस्या रही है, लेकिन इक्विटी में ज्यादा निवेश से बच्चों के भविष्य के लिए मजबूत फंड तैयार किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें | क्या इन कर्मचारियों को दो बार मिलेगी ग्रेच्यूटी? जानिए पूरी डिटेल

जानिए NPS वात्सल्य योजना क्या है

NPS वात्सल्य एक सरकारी पेंशन योजना है। इसे खास तौर पर नाबालिग बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है। माता-पिता या अभिभावक अपने बच्चे के नाम पर इस योजना में निवेश कर सकते हैं, ताकि भविष्य में उसे आर्थिक सुरक्षा और पेंशन का लाभ मिल सके। इस योजना को बजट 2024-25 में पेश किया गया था और 18 सितंबर 2024 को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया। बच्चे की उम्र 18 साल तक इस खाते में निवेश संचालित रहता है, जिसके बाद खाते को आगे बढ़ाने या अन्य विकल्प चुनने की सुविधा मुहैया कराई जाती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीNPS वात्सल्य योजना में बड़ा बदलाव! एक बार में निकाल सकेंगे 80% पैसा
More
बिजनेस न्यूज़मनीNPS वात्सल्य योजना में बड़ा बदलाव! एक बार में निकाल सकेंगे 80% पैसा