PM Kisan 21st Installment: टेंशन ख्त्म! पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर आया अपडेट, जानिए कब आएंगे 2,000 रुपये

केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त इसी सप्ताह जारी कर सकती है। किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये जल्द ही आने वाले हैं, लेकिन ई-केवाईसी अनिवार्य है। अगर ई-केवाईसी नहीं हुई, तो राशि नहीं मिलेगी…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड2 Nov 2025, 12:16 PM IST
किसानों के अकाउंट में कब आएगी 21वीं किस्त
किसानों के अकाउंट में कब आएगी 21वीं किस्त

PM Kisan 21st installment: त्योहार का सीजन बीतने के बाद किसानों के मन में एक ही सवाल है कि आखिरी अगली किस्त कब आएगी। अगर आप भी उन्हीं किसानों से एक हैं, तो आपके लिए एक बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त इसी सप्ताह जारी कर सकती है। ऐसे में जल्द ही किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये आने वाले हैं। हालांकि इस बार भी कुछ किसान ऐसे हैं, जिनको इस बार किस्त नहीं मिलेगी।

किस्त पाने के लिए E-KYC जरूरी

पीएम किसान योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी बेहद जरूरी है। अगर आपकी ई-केवाईसी नहीं हुई है, तो आपके बैंक अकाउंट में 2000 रुपये नहीं आएंगे। इसलिए सभी पीएम किसान लाभार्थी 21वीं किस्त से पहले अपनी E-kyc पूरी कर लें। बता दें कि पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त अगस्त में आई थी। उस वक्त 9.8 करोड़ किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए थे।

यह भी पढ़ें | क्या अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी खरीदना चाहिए? यहां जानिए पूरी डिटेल

क्या है पीएम किसान योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक ऐसी पहल है जो छोटे और सीमांत किसानों को सीधी आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई थी। इसकी शुरुआत 2019 के अंतरिम बजट में हुई थी और तब से यह योजना लाखों किसानों के लिए राहत का जरिया बन चुकी है। इसके तहत हर चार महीने में 2,000 की राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है, यानी सालभर में कुल 6,000 की मदद मिलती है।

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए शर्ते

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) का लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होती हैं।

  • किसान के पास 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि होनी चाहिए, और उसका नाम भूमि रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।
  • लाभ पाने के लिए आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता होना जरूरी है।
  • योजना का लाभ लेने के लिए PM Kisan पोर्टल पर e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • 2,000 की किस्त सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के जरिए भेजी जाती है, इसलिए बैंक खाता चालू और सही होना चाहिए।
  • पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों को मिलाकर एक ही व्यक्ति को योजना का लाभ मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 21st Installment: टेंशन ख्त्म! पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर आया अपडेट, जानिए कब आएंगे 2,000 रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 21st Installment: टेंशन ख्त्म! पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पर आया अपडेट, जानिए कब आएंगे 2,000 रुपये