PM Kisan 21st Installment: PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त देशभर के किसानों के बैंक खातों में भेज दी गई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार लाखों किसान परिवारों को 2000 रुपये की राशि जारी की गई है। इसके बावजूद कई किसान ऐसे हैं जिनके खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। ऐसे मामलों में तुरंत स्टेटस चेक करना और जरूरत पड़ने पर शिकायत दर्ज कराना जरूरी हो जाता है।
21वीं किस्त में कितने किसानों को फायदा मिला
19 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोयंबटूर में कार्यक्रम के दौरान 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को 18,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। अगर आप पात्र किसानों में शामिल हैं और फिर भी अभी तक आपके अकाउंट में 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं, तो पहले यह देखना जरूरी है कि आपका नाम लाभार्थी सूची में मौजूद है या नहीं।
पैसे अटकने की वजह
बहुत से किसानों के पैसे इसलिए अटक जाते हैं क्योंकि उनका e-KYC पूरा नहीं होता। अगर आपने अभी तक e-KYC नहीं कराई है, तो किस्त आपके खाते में नहीं आएगी। जैसे ही आप e-KYC पूरा करेंगे, अगली किस्त के साथ पिछली किस्त भी मिल जाएगी। इसलिए सबसे पहले अपने PM Kisan अकाउंट का स्टेटस वेबसाइट पर चेक करें।
कैसे करें PM Kisan में शिकायत दर्ज
अगर आप योजना के पात्र हैं और फिर भी 2000 रुपये नहीं मिले हैं, तो शिकायत दर्ज करने के कई विकल्प उपलब्ध हैं।
ईमेल के जरिए
अपनी समस्या का पूरा विवरण लिखकर मेल भेजें:
फोन नंबर
इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सीधे प्रतिनिधि से बात करें:
टोल-फ्री नंबर
टोल फ्री पर कॉल करने के लिए डायल करें:
ऐसे चेक करें अपना स्टेटस:
- सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https-//pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- Beneficiary Status सेक्शन खोलें।
- आधार नंबर या मोबाइल नंबर से सर्च करें और Get Data पर क्लिक करें।
- यहां आपको पता चल जाएगा कि आपका नाम सूची में है या नहीं, और किस कारण से भुगतान रुका है।
अगर आपकी e-KYC पूरी है और नाम सूची में है, तो शिकायत दर्ज करने के बाद आपकी किस्त जल्द ही क्रेडिट हो जाएगी। सरकार ने सभी योग्य किसानों को लाभ पहुंचाने का भरोसा दिया है, इसलिए स्टेटस चेक करते रहें और आवश्यकता पड़ने पर हेल्पलाइन पर संपर्क करें।