PM Kisan 21st installment: कब आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? अगर आपने की है ये गलती,तो डूब जाएंगे आपके 2000 रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को अब 21वीं किस्त का इंतजार है। अगर आप भी उन किसानों में से एक हैं, तो ये खबर आपके काफी काम की साबित हो सकती है…

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड4 Sep 2025, 03:25 PM IST
इन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त
इन किसानों की अटक सकती है पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

PM Kisan 21st Installment Latest Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार अब तक देश के करोड़ों किसानों को 20 किस्तों में 2,000- 2,000 की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है। अब सभी लाभार्थी 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी उन किसानों में से एक हैं, तो बता दें कि अगली साल के आखिरी महीने में आ सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। इस बार कुछ किसानों की 20वीं किस्त के 2000 रुपये बस एक गलती की वजह से फंस गए थे, अगर आपने भी वो गलती की होगी तो आपकी 21वीं किस्त अटक सकती है।

21वीं किस्त के आने से पहले ठीक कर लें ये गलती

अगर आवेदन करते समय कोई छोटी सी गलती हो गई है, जैसे नाम आधार कार्ड से मेल नहीं खाना, बैंक खाता नंबर गलत दर्ज हो गया है या e-KYC अपडेट नहीं है, तो आपकी किस्त रोकी जा सकती है। ऐसे मामलों में सरकार की ओर से भुगतान नहीं किया जाता और किसान को अगली किस्त तक इंतजार करना पड़ता है। इसलिए जरूरी है कि सभी जानकारी सही और समय पर अपडेट की जाए, ताकि सहायता राशि बिना किसी रुकावट के मिल सके।

यह भी पढ़ें | GST Reform: IPL टिकट पर तगड़ा टैक्स, लेकिन मूवी लवर्स के लिए खुशखबरी

कैसे चेक करें 21वीं किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो इसके लिए आपको सबसे पहले PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Farmer Corner सेक्शन में जाकर Beneficiary Status विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद आप अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करके अपनी किस्त की स्थिति देख सकते हैं।

अगर आपके स्टेटस में e-KYC, भूमि रिकॉर्ड लिंकिंग (Land Seeding) और आधार-बैंक लिंकिंग (Aadhaar-Bank Seeding) के सामने Yes लिखा है, तो आपकी किस्त आने की पूरी संभावना है। अगर इनमें से किसी भी जगह No दिखता है, तो आपको संबंधित जानकारी को अपडेट करना होगा। जैसे ही राशि ट्रांसफर होती है, आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक SMS अलर्ट भी भेजा जाता है, जिससे आप तुरंत जान सकते हैं कि पैसा आ चुका है।

कब आई थी पीएम किसान योजना की पहली किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय बजट में की गई थी। इसका औपचारिक शुभारंभ 24 फरवरी 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर, उत्तर प्रदेश से किया था। इस योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर वर्ष 6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है, ताकि वे खेती से जुड़ी जरूरी खर्चों को आसानी से पूरा कर सकें।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 21st installment: कब आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? अगर आपने की है ये गलती,तो डूब जाएंगे आपके 2000 रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 21st installment: कब आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त? अगर आपने की है ये गलती,तो डूब जाएंगे आपके 2000 रुपये