PM Kisan 22th Installment Status: आखिरी मौका! 3 दिन में किसानों ने नहीं बनवाया ये कार्ड, तो अटक जाएंगे 2,000 रुपये

PM Kisan 22nd Installment: बिहार में 50 लाख किसान अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनवा पाए हैं। अगर अगले तीन दिनों में किसानों ने ये कार्ड नहीं बनवाया, तो वो पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले पाएंगे।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड4 Feb 2026, 07:52 AM IST
किसानों के लिए जरूरी खबर
किसानों के लिए जरूरी खबर

PM Kisan Farmer ID Card: अगर आप किसान हैं, तो ये खबर आपके लिए काफी काम की है। दरअसल पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी को जरूरी कर दिया गया है। अभी भी बिहार के 50 लाख से अधिक किसानों ने ये कार्ड नहीं बनवाया है। ऐसे में उनकी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त अटक सकती है।

कार्ड बनवाने के लिए 3 दिनों का मौका

बिहार सरकार ने एक बार फिर से किसानों के रजिस्ट्रेशन के लिए महाअभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत 6 फरवरी तक किसान फार्मर रजिस्ट्री काम पूरा कर सकते हैं। फार्मर रजिस्ट्री के बाद किसानों का एक फार्मर आईडी कार्ड बन जाएगा। ये आईडी कार्ड किसानों की पहचान होगी और फिर वो पीएम किसान सम्मान निधि के अलावा भी अन्य योजनाओं का फायदा उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें | न पैसे आए, न ही राशि बढ़ी! जानिए कब आएगी PM किसान योजना की 22वीं किस्त के ₹2,000

घर बैठे भी बन जाएगा फार्मर आईडी कार्ड

अगर आपके पास मोबाइल फोन और सारे दस्तावेज हैं, तो आप घर बैठे भी अपना कार्ड बनवा सकते हैं। हालांकि इसके अलावा आप CSC या सुविधा केंद्र पर भी जाकर फार्मर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं। आइए जानते हैं घर से ही फार्मर आईडी कार्ड बनवाने का तरीका

  • सबसे पहले आपको Bihar Agristack पर अपना अकाउंट बनाना होगा।
  • उसके लिए Bihar Agristack की वेबसाइट पर जाएं और Create New User Account पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर डालें और OTP समेत मांगी गई सारी जानकारी भर दें।
  • जानकारी भरने के बाद आपका एग्रीस्टैक पोर्टल पर अकाउंट बन जाएगा।
  • उसके बाद आपको Ekyc करनी होगी।
  • EKYC के लिए आपको अपना नंबर डालना होगा और फिर ओटीपी भी सबमिट करना होगा।
  • उसके बाद अपनी पोर्टल पर अपनी जमीन की जानकारी भरें।
  • अगर आपकी जमीन जमाबंदी लिस्ट में नहीं है, तो सबमिट कर दें।
  • सबमिट करने के बाद Verify All Land पर क्लिक करें।
  • इसके बाद e sign की प्रक्रिया को पूरा करें

कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त?

बजट के आने के बाद अब किसानों को अपने 2,000 रुपये आने का इंतजार है। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त इसी महीने आनी है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी फरवरी के आखिरी सप्ताह में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त किसानों के बैंक अकाउंट में भेज देंगे।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 22th Installment Status: आखिरी मौका! 3 दिन में किसानों ने नहीं बनवाया ये कार्ड, तो अटक जाएंगे 2,000 रुपये
More
बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 22th Installment Status: आखिरी मौका! 3 दिन में किसानों ने नहीं बनवाया ये कार्ड, तो अटक जाएंगे 2,000 रुपये