PM Kisan 22nd installment: न पैसे आए, न ही राशि बढ़ी! पीएम किसान योजना के लाभार्थी मायूस, जानिए 22वीं किस्त का अपडेट

पीएम किसान योजना के लाभार्थियों बजट 2026 से बड़े मायूस हुए हैं। किसानों को उम्मीद थी कि उनको मिलने वाली राशि बढ़ जाएगी, लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। ऐसे में अब किसान अपनी अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड3 Feb 2026, 07:27 AM IST
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी
पीएम किसान की 22वीं किस्त कब आएगी

PM Kisan 22nd installment Date: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को देश का बजट जारी कर दिया है। इस बार बजट से किसानों को काफी उम्मीद थी। खासकर पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को बजट में 6,000 की राशि 12,000 होने की उम्मीद थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2026-27 के लिए अपनी प्राथमिकताएं बताई। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि को 63,500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। हालांकि योजना का बजट पिछले बजट जितना ही है। इससे साफ हो गया कि अभी सरकार पीएम किसान योजना की राशि बढ़ाने के मूड में नहीं है।

यह भी पढ़ें | क्या फरवरी में किसानों को मिलेंगे बढ़े हुए पैसे? पीएम किसान योजना पर आया अपडेट

9.5 करोड़ किसानों को मिलता है लाभ

पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देशभर के किसान उठाते हैं। अगर आंकड़ों पर नजर डालें, तो हर साल करीब 9.5 करोड़ किसान इस योजना के लाभ के दायरे में आ गए हैं। इस योजना के तहत हर साल किसानों को 2-2 हजार के हिसाब से 6,000 रुपये दिए जाते हैं। ये पैसे डायरेक्ट उनके बैंक अकाउंट में जमा होते हैं।

यह भी पढ़ें | युवा, किसान और निवेशक, सभी की हुई अनदेखी…बजट 2026 पर राहुल का वार

कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार किसानों को जल्द ही उनके पैसे मिल जाएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में पीएम मोदी किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर देंगे। हालांकि अभी तक 22वीं किस्त की तारीख पर सरकार की तरफ कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश बजट 2026-27 में पशुधन, मत्स्य पालन और उच्च-मूल्य वाले कृषि क्षेत्रों के लिए एक व्यापक पैकेज की घोषणा की। अगले वित्त वर्ष के लिए कृषि और संबद्ध गतिविधियों के लिए कुल आवंटन 1,62,671 करोड़ रुपये है, जो वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1,51,853 करोड़ रुपये के संशोधित अनुमान से सात प्रतिशत अधिक है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 22nd installment: न पैसे आए, न ही राशि बढ़ी! पीएम किसान योजना के लाभार्थी मायूस, जानिए 22वीं किस्त का अपडेट
More
बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 22nd installment: न पैसे आए, न ही राशि बढ़ी! पीएम किसान योजना के लाभार्थी मायूस, जानिए 22वीं किस्त का अपडेट