PM Kisan 22nd Installment: किसानों के खातों में पहुंचे ₹2000, आपके अकाउंट में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें चेक

PM Kisan 22nd Installment Status Check: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी कर दी गई है। इसके तहत पात्र किसानों के खातों में 2000 भेजे गए हैं। आपके खाते में पैसे आए कि नहीं, ये जानने के लिए स्टेटस चेक करें।

Priya Shandilya
पब्लिश्ड13 Mar 2026, 05:58 PM IST
किसानों के खातों में पहुंचे  <span class='webrupee'>₹</span>2000, ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं
किसानों के खातों में पहुंचे ₹2000, ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं(pmkisan.gov.in)

PM Kisan 22nd Installment Released: लंबे इंतजार के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत किसानों को मिलने वाली आर्थिक मदद उनके खाते में सीधे भेजी जाती है, जिससे खेती और घर के खर्च में सहारा मिलता है।

13 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की। इसके तहत पात्र किसानों के खातों में 2000 की राशि भेजी गई है।

9 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला फायदा

सरकारी जानकारी के मुताबिक इस बार की किस्त के जरिए 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में पैसा भेजा गया है। इस चरण में केंद्र सरकार ने कुल मिलाकर करीब 18,640 करोड़ की राशि जारी की है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में यानी हर चार महीने में 2000 के रूप में दी जाती है।

ऐसे चेक करें पैसा आया या नहीं

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त आई है या नहीं, तो आप इसे ऑनलाइन आसानी से जांच सकते हैं।

इसके लिए ये आसान प्रक्रिया अपनाएं:

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे “Farmer’s Corner” विकल्प पर क्लिक करें।
  • इसके बाद “Know Your Status” विकल्प चुनें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा।
  • OTP दर्ज करते ही स्क्रीन पर आपकी किस्त की जानकारी दिखाई दे जाएगी।

लाभार्थी सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम:

किसान यह भी जांच सकते हैं कि उनका नाम लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं।

  • सबसे पहले PM-Kisan की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “Farmers Corner” विकल्प चुनें और फिर “Beneficiary List” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें।
  • फिर “Get Report” पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके गांव के सभी लाभार्थियों की सूची दिखाई दे जाएगी।

महिला किसानों को भी मिला बड़ा लाभ

इस बार की किस्त की एक खास बात यह भी है कि इसमें बड़ी संख्या में महिला किसानों को भी फायदा मिल रहा है। सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान लाभार्थियों को भी इस किस्त के तहत आर्थिक सहायता मिलेगी। सरकार का कहना है कि यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को भी दिखाता है।

पिछली किस्त में भी करोड़ों किसानों को मिला पैसा

पिछली बार जब पीएम किसान योजना की किस्त जारी हुई थी, तब भी 9 करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिला था। उस समय सरकार ने 18,000 करोड़ से ज्यादा की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए किसानों के खातों में भेजी थी। DBT प्रणाली की वजह से पैसा सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचता है, जिससे बीच में किसी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम रहती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Kisan 22nd Installment: किसानों के खातों में पहुंचे ₹2000, आपके अकाउंट में पैसा आया या नहीं? ऐसे करें चेक
More