PM Kisan 22nd Installment: जारी होने वाले हैं पीएम किसान के पैसे, जानें अगर किस्त अटक जाए तो कहां करें शिकायत

PM Kisan 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त बस कुछ ही घंटों में जारी होने वाली है। हालांकि कई बार कुछ किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंच पाता। ऐसे में जरूरी है कि किसान कारण समझें और सही तरीके से जानकारी जांचकर समाधान करें।

Priya Shandilya
अपडेटेड13 Mar 2026, 02:51 PM IST
PM Kisan 22nd Installment: पात्र होने के बावजूद अगर आपके पैसे अटक गए, तो कहां करें शिकायत
PM Kisan 22nd Installment: पात्र होने के बावजूद अगर आपके पैसे अटक गए, तो कहां करें शिकायत

PM Kisan 22nd Installment: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी कर रहे हैं। इस बार खास बात यह है कि 2.15 करोड़ से ज्यादा महिला किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा, जो ग्रामीण भारत में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

हालांकि कई बार ऐसा भी होता है कि किस्त जारी होने के बाद भी कुछ किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंच पाता। ऐसे में जरूरी है कि किसान घबराने के बजाय सही वजह जानें और समस्या का समाधान करें।

गुवाहाटी से जारी होगी 22वीं किस्त

पीएम किसान योजना के तहत सरकार पात्र किसान परिवारों को हर साल 6000 की आर्थिक सहायता देती है। यह रकम तीन बराबर किस्तों में यानी हर चार महीने में 2000 के रूप में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए ट्रांसफर करती है, जिससे राशि बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंचती है।

पात्र होने के बाद भी क्यों नहीं आया पैसा?

कई बार ऐसा होता है कि किसान को लगता है कि उसने सब कुछ सही किया है, फिर भी खाता खाली रह जाता है। इसके मुख्य रूप से 3 बड़े कारण हो सकते हैं:

  • अधूरा e-KYC: सरकार ने अब इसे अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अपनी केवाईसी अपडेट नहीं की है, तो सिस्टम आपका पैसा रोक देगा।
  • लैंड सीडिंग की समस्या: क्या आपके रिकॉर्ड में खेती योग्य जमीन का सत्यापन हो चुका है? अगर पटवारी या संबंधित विभाग ने आपकी जमीन का डेटा पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है, तो किस्त रुक जाएगी।
  • आधार और बैंक का लिंक न होना: आपका आधार कार्ड आपके उस बैंक खाते से लिंक होना चाहिए जिसमें डीबीटी (DBT) सुविधा चालू हो। अगर नाम की स्पेलिंग में भी गड़बड़ है, तो ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है।

किसान चाहें तो इसके लिए अपने नजदीकी CSC सेंटर, किसान सेवा केंद्र या कृषि विस्तार अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

घर बैठे पूरी करें ई-केवाईसी की प्रक्रिया

सरकार ने अब किसानों के लिए काम बहुत आसान कर दिया है। अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है।

  • फेस ऑथेंटिकेशन ऐप: पीएम-किसान का एक खास मोबाइल ऐप है। इसमें न ओटीपी चाहिए और न ही फिंगरप्रिंट। बस अपना चेहरा स्कैन करें और आपकी e-KYC पूरी हो जाएगी।
  • किसान-ईमित्र: अगर कोई सवाल पूछना है, तो सरकार का एआई चैटबॉट 'किसान-ईमित्र' 11 भाषाओं में आपकी मदद के लिए तैयार है। आप बोलकर या लिखकर अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

पीएम किसान के पैसे अटक जाए तो यहां करें शिकायत:

अगर सब कुछ ठीक होने के बाद भी पैसा नहीं आया है, तो चुप न बैठें। आप नीचे दिए गए तरीकों से अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: आप सीधे 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके अपनी किस्त का स्टेटस जान सकते हैं।
  • ईमेल के जरिए: अपनी समस्या लिखकर pmkisan-ict@gov.in पर भेजें।
  • पोर्टल पर हेल्पडेस्क: पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Help Desk' विकल्प का चुनाव करें और अपनी शिकायत दर्ज करें।

पीएम किसान योजना किसानों के लिए एक बड़ा सहारा है, लेकिन इसका लाभ तभी मिलता है जब आप अपनी कागजी कार्रवाई दुरुस्त रखें। आज की 22वीं किस्त उन सभी किसानों को मिलेगी जिन्होंने समय पर अपनी केवाईसी और आधार लिंकिंग का काम पूरा कर लिया है। अगर आप आज चूक गए हैं, तो फौरन ऊपर बताए गए सुधार करें ताकि अगली किस्त में आपका नाम सबसे ऊपर हो।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Kisan 22nd Installment: जारी होने वाले हैं पीएम किसान के पैसे, जानें अगर किस्त अटक जाए तो कहां करें शिकायत
More