PM Kisan 23rd installment Date: क्या 18 जून को आएंगे 2000 रुपये? पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट

PM Kisan 23rd Installment Date: अगर आप किसान हैं और पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पीएम किसान किसानों की अगली किस्त पर नया अपडेट आया है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड12 Jun 2026, 06:55 AM IST
Add Mint as a preferred source on Google
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त की तारीख- PM Kisan 23rd installment Date
पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त की तारीख- PM Kisan 23rd installment Date

PM Kisan 23rd installment: पीएम किसान सम्मान निधि के 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए गुड न्यूज है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पीएम किसान की 23वीं किस्त चंद दिनों में आने वाली है, जिसके बाद किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये जमा किए जाएंगे। आइए जानते हैं पीएम किसान की 23वीं किस्त कब आएगी।

कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 18 जून को आ सकती है। हालांकि अभी इस तारीख की पुष्टि सरकार की तरफ से नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि 18 जून को ही पीएम मोदी किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये डलवाने वाले हैं। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर 18 जून का ही किस्त आने का क्यों दावा किया जा रहा।

यह भी पढ़ें | दुबई में 18K, 22K और 24K गोल्ड का क्या है दाम, यहां जानिए पूरी डिटेल

साल 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त 18 जून को ही जारी की थी। उस वक्त 9 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिला था। इसी वजह से दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी इस बार भी 18 जून को पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी कर सकते हैं। हालांकि जब तक सरकार की तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं होती है, तब तक ये सिर्फ एक अटकल ही है।

यह भी पढ़ें | सर्वे, सर्च और टैक्स चोरी के इनपुट वाले मामलों पर IT की नजर, गाइडलाइंस जारी

केंद्र सरकार किसानों को देती है 6000 रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर साल केंद्र सरकार किसानों को 6000 रुपये उनके बैंक अकाउंट में भेजती है। ये पैसे पूरे साल में 3 बार भेजे जाते हैं। इसमें 2000 की तीन किस्त बनाई जाती है, जिसे करीब चार महीने में किसानों के बैंक अकाउंट में भेज दिया जाता है।

नोट- पीएम किसान योजना के नाम पर कई बार किसान साइबर ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए हमेशा हर अपडेट के लिए पीएम किसान योजाना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक करें। अगर वहां पर वो अपडेट दिख रहा है , तो उस पर भरोसा करें।

यह भी पढ़ें | क्या 8वें वेतन आयोग के दायरे में आएंगे NPS कर्मचारी? जानिए पेंशन बढ़ोतरी का नियम

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं और आपको कहीं पर कोई दिक्कत आती है, तो आप इस योजना से जुड़ी शिकायत PM-Kisan Helpdesk पर ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा, हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800-180-1551 पर कॉल कर सकते हैं, या अपने कृषि कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं।

कब जारी हुई थी पीएम किसान योजना की पहली किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से केंद्र सरकार देशभर के किसानों की आर्थिक मदद करती है। इस योजना की शुरुआत 1 दिसंबर 2018 से हुई थी और इसकी पहली किस्त 24 फरवरी 2019 को पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से जारी की थी।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Kisan 23rd installment Date: क्या 18 जून को आएंगे 2000 रुपये? पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट
More