PM Kisan 24th Installment: ₹2,000 की अगली किस्त चाहिए तो अभी कर लें ये 3 काम, वरना अटक सकता है पैसा

PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी खबर है। 2000 रुपये की अगली किस्त पाने के लिए किसानों को e-KYC, आधार से जुड़े बैंक खाते और जमीन के रिकॉर्ड की स्थिति अभी चेक कर लेनी चाहिए।

Jitendra Singh
अपडेटेड14 Sep 2026, 08:47 AM IST
PM Kisan Yojana: किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।
PM Kisan Yojana: किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती है।

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों की आमदनी दोगुना करने के मकसद से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि की अब तक 23 किस्तें जारी हो चुकी हैं। देश के करोड़ों किसान अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में 24वीं किस्त आने से पहले किसानों को कुछ जरूरी काम करना है। अगर ऐसा नहीं किया तो आपके पैसे अटक सकते हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को तीन किस्तों में मिलते हैं। हर एक किस्त में 200 रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में एक किस्त जारी की जाती है। अब तक देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 21 किस्तों में फायदा मिल चुका है। पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार की ओर से साल 2019 में शुरू किया गया था।

24वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। सरकार ने करीब 9.44 करोड़ किसानों के खातों में ₹18,880 करोड़ की रकम DBT के जरिए ट्रांसफर की थी। अब 24वीं किस्त की बारी है। इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं हुई है। मौजूदा रिपोर्टों में अक्टूबर 2026 के आसपास किस्त आने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें | अपना हुनर है तो कारोबार बढ़ाने का मौका! सरकार दे रही ₹3 लाख तक का कर्ज

हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यानी किसानों को अभी किसी वायरल मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट में बताई गई तारीख पर भरोसा करने के बजाय PM Kisan के आधिकारिक अपडेट पर नजर रखनी चाहिए।

₹2,000 पाने के लिए सबसे पहले चेक करें e-KYC

PM Kisan में e-KYC जरूरी है। सरकारी पोर्टल पर भी साफ बताया गया है कि रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC जरूरी है। अगर आपकी e-KYC पूरी नहीं है तो इसे जल्द पूरा करना बेहतर है। PM Kisan में e-KYC के लिए OTP आधारित विकल्प के अलावा बायोमेट्रिक और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा भी उपलब्ध है।

दूसरा काम: आधार से जुड़ा बैंक अकाउंट चेक करें

पीएम किसान की रकम DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। सरकार के मुताबिक लाभ पाने के लिए बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करना जरूरी है। इसलिए किसान यह जरूर जांच लें कि पीएम किसान रिकॉर्ड में बैंक की जानकारी सही है या नहीं और खाते में आधार सीडिंग की स्थिति ठीक है या नहीं। बैंक अकाउंट में नाम, आधार की जानकारी या दूसरी डिटेल में गड़बड़ी होने पर भुगतान अटक सकता है। इसलिए किस्त आने का इंतजार करने के बजाय अभी रिकॉर्ड चेक करना ज्यादा बेहतर है।

यह भी पढ़ें | खेत बटाई पर दिया है, तो क्या मुझे मिलेंगे PM किसान योजना के ₹6000? जानिए नियम

तीसरा काम: जमीन का रिकॉर्ड सही है या नहीं देखें

पीएम किसान का लाभ जमीन के रिकॉर्ड की सीडिंग से भी जुड़ा है। सरकार के मुताबिक योजना के तहत लाभ पाने के लिए पात्र किसानों के जमीन रिकॉर्ड पीएम किसान पोर्टल पर सीड होना चाहिए। यानी सिर्फ e-KYC पूरी होना ही काफी नहीं है। अगर जमीन का रिकॉर्ड अपडेट नहीं है या योजना के रिकॉर्ड में जमीन से जुड़ी जानकारी में समस्या है तो किस्त मिलने में दिक्कत हो सकती है।

इन किसानों को नहीं मिलते पैसे

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे फर्जी करार देते हुए सरकार उससे रिकवरी करेगी। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा।

यह भी पढ़ें | नहीं मिली पीएम किसान की 23वीं किस्त? घर बैठे ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस

वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Kisan 24th Installment: ₹2,000 की अगली किस्त चाहिए तो अभी कर लें ये 3 काम, वरना अटक सकता है पैसा
More