PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ा अपडेट आया है। कृषि मंत्रालय ने देशभर के सभी लाभार्थी किसानों की अगली किस्त के लिए कुछ खास प्रक्रियाएं शेयर की हैं। अगर आप इन्हें पूरा कर लेते हैं, तो आपकी किस्त बिना रुके आपके बैंक अकाउंट में आगे भी आती रहेगी। वहीं अगर आपने इनमें से एक भी चीज मिस कर दी, तो आपकी अगली 24वीं किस्त अटक सकती है।
ई केवाईसी पूरी करना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त के लिए सभी किसानों को अपना ई-केवाईसी पूरा करना होगा। अगर किसी किसान की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो उसके किस्त के 2000 रुपये अटक सकते हैं। अगर आपकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो गई है, तो आपको फिर से इस प्रोसेस से गुजरने की कोई जरूरत नहीं है।
आधार का बैंक से लिक होना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसान का आधार कार्ड उसके बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। दरअसल पीएम किसान योजना की किस्त DBT के जरिए भेजी जाती है। इसका मतलब है कि सीधा किस्त सरकार के यहां से किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होती है। ऐसे में अगर बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं होगा, तो पैसे पहुंचने में दिक्कत हो सकती है।
लैंड का सत्यापन होना
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का कई फर्जी किसान गलत तरीके से फायदा उठा रहे थे। ऐसे में उन सभी को रोकने के लिए सरकार ने इस योजना में लैंड का सत्यापन करवना अनिवार्य कर दिया है। अगर आपने अभी तक अपनी जमीन का सत्यापन नहीं करवाया है, तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे लैंड का सत्यापन कर सकते हैं।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों को अपनी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। सूत्रों से मिली जनकारी के अनुसार ये किस्त अगले महीने अक्टूबर में आ सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।