PM Kisan 23rd Installment Date: 23वीं किस्त का है इंतजार? सरकार ने किया बड़ा बदलाव, बिना इस कार्ड के नहीं आएंगे पैसे

PM Kisan Big Update: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए अपडेट है। किसान आईडी बनवाना अनिवार्य है, अन्यथा 2000 रुपये अटक सकते हैं। नए पंजीकरण के लिए भी किसान रजिस्ट्री आवश्यक हो गई है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड4 Apr 2026, 05:12 PM IST
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पर आया अपडेट
पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त पर आया अपडेट

PM Kisan 23rd Installment Date: पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों को लिए बड़ा अपडेट है। हर साल किसानों को तीन किस्त में दो-दो हजार रुपये मिलते हैं। पिछले महीने ही पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी की गई थी। अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं,तो आपको जल्द से जल्द अपना किसान आईडी कार्ड बनवाना होगा, वरना आपकी 23वीं किस्त के 2000 रुपये अटक सकते हैं।

पीएम किसान योजना का लाभ देश के सभी किसान ले सकते हैं। हालांकि अब इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ राज्यों में फॉर्मर रजिस्ट्री कार्य अनिवार्य कर दी है। अगर आप उन राज्यों में आते हैं, तो आपको अपनी फॉर्मर रजिस्ट्री करवानी होगी। अगर आप पुराने किसान हैं, तो आपका कार्ड बनवा लें अगर नए किसान हैं, तो बिना फॉर्मर आईडी के आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़ें | अब कमर्शियल सिलेंडर लेना नहीं होगा आसान, दिल्ली सरकार ने बदले नियम

इन 14 राज्यों में किसान आईडी बनवाना हुआ अनिवार्य

  • आंध्र प्रदेश
  • असम
  • बिहार
  • छत्तीसगढ़
  • गुजरात
  • कर्नाटक
  • केरल
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • ओडिशा
  • राजस्थान
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • उत्तर प्रदेश

अगर आप भी इन सभी राज्यों में से हैं और पीएम किसान योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको किसान आईडी बनवानी होगी। इस साल 2026 की शुरुआत से ही पीएम किसान के तहत होने वाले नए पंजीकरण के लिए किसान रजिस्ट्री (किसान आईडी बनाना) अनिवार्य कर दिया है।

यह भी पढ़ें | सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानें आज दिल्ली से चेन्नई तक क्या है भाव

कब आएगी पीएम किसान की 23वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं। जैसे 21वीं किस्त नवंबर 2025 में आई थी, फिर 22वीं मार्च 2026 में आई थी। अब ऐसे में अगली 23वीं किस्त जून-जुलाई 2026 के आसपास आने की उम्मीद है। कभी-कभी किस्तें अलग-अलग महीनों में भी आ जाती हैं।

Farmer ID क्या है और इसे कैसे बनवाएं?

श्रेणीविवरण
यूनिक Farmer ID क्या है?किसान की डिजिटल पहचान जिसमें जमीन, फसल, खाद, पशुपालन और आय से जुड़ी जानकारी दर्ज रहती है।
सरकार का उद्देश्यसही किसान तक योजना का लाभ पहुंचाना और फर्जी रजिस्ट्रेशन रोकना।
मुख्य फायदे- खाद-बीज पर सब्सिडी समय पर मिलना
- फसल बीमा क्लेम करना आसान
- अलग-अलग योजनाओं में बार-बार दस्तावेज़ जमा करने की जरूरत नहीं
जरूरी दस्तावेज- आधार कार्ड
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर
- जमीन से जुड़े दस्तावेज़ (खसरा/जमाबंदी)
कैसे बनेगा Farmer ID कार्ड?- राज्य के ‘AgriStack’ या कृषि पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
- आधार आधारित e-KYC पूरा करना
यह भी पढ़ें | रेलयात्री ध्यान दें! 8 घंटे बाद कैंसिल की टिकट तो रिफंड मिलेगा ‘जीरो’

अगर नहीं आ रहे आपके पैसे, यहां करें शिकायत

अगर आपको PM किसान योजना से जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल भी कर सकते हैं।

ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526

हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092

ये सभी संपर्क माध्यम किसानों की सहायता के लिए 24×7 चालू हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Kisan 23rd Installment Date: 23वीं किस्त का है इंतजार? सरकार ने किया बड़ा बदलाव, बिना इस कार्ड के नहीं आएंगे पैसे
More