PM Kisan 20th Installment: बिना यह काम किए नहीं मिलेंगे 20वीं किश्त के 2000 रुपये, देश के किसान फौरन करें ये काम

PM Kisan Yojana 20th Installment Date 2025: देश के करोड़ों किसानों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त जल्द ही मिलने वाली है। इसके लिए किसानों को eKYC कराना बेहद जरूरी है। बिना e-KYC के किसानों को 20वीं किश्त का फायदा नहीं मिलेगा।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड10 Jun 2025, 03:47 PM IST
PM Kisan Yojana 20th Installment Date 2025: किसानों को हर साल 6000 रुपये मुहैया कराया जाता है।
PM Kisan Yojana 20th Installment Date 2025: किसानों को हर साल 6000 रुपये मुहैया कराया जाता है। (HT)

PM Kisan Yojana 20th Installment Date 2025: केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य साधने में जुटी है। इसके लिए अन्य कदमों के अलावा पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। इस बीच किसानों को जल्द ही खुशखबरी मिलने वाली है।

20 जून को आ सकती है पीएम किसान की 20वीं किस्त

केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त 20 जून को जारी की जा सकती है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। किश्त हासिल करने के लिए किसानों को e-KYC कराना बेहद जरूरी है। बिना eKYC के 20वीं किश्त के 2000 रुपये अटक सकते हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। ये पैसे किसानों को साल भर में तीन किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2000 रुपये मिलते हैं। साल भर में तीन किश्तें जारी की जाती हैं। अब तक किसानों को 19 किश्तों में पैसे मिल चुके हैं। अब 20वीं किश्त जारी होने वाली है।

कब आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किश्त

कहा जा रहा है कि 20वीं किश्त जून के तीसरे या चौथे हफ्ते में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जा सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में 20 जून की तारीख बताई जा रही है, हालांकि सरकार की तरफ से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में किसान pmkisan.gov.in पर नजर बनाए रखें और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल पर आने वाले SMS भी चेक करते रहें।

e-KYC कराना है बेहद जरूरी

पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठाने के लिए किसानों को e-KYC कराना बेहद जरूरी है। बिना इसके किसानों की किश्त अटक सकती है। इसके लिए ऑनलाइन OTP के जरिए भी e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक KYC भी करवा सकते हैं।

आइये जानते हैं e-KYC कैसे करें

1 - सबसे पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।

2 - फिर “e-KYC” पर क्लिक करें।

3 - इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।

4 - अब OTP से वेरिफिकेशन के बाद सबमिट कर दें।

यह भी पढ़ें | PM Kisan: क्या 20वीं किस्त में आपको मिलेंगे ₹2000, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

इन लोगोंको नहीं मिलेगा फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे फर्जी करार देते हुए सरकार उससे रिकवरी करेगी। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा।

वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 20th Installment: बिना यह काम किए नहीं मिलेंगे 20वीं किश्त के 2000 रुपये, देश के किसान फौरन करें ये काम
More
बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan 20th Installment: बिना यह काम किए नहीं मिलेंगे 20वीं किश्त के 2000 रुपये, देश के किसान फौरन करें ये काम