
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश के किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलाई जाती हैं। इस बीच किसानों की आमदनी बढ़ाने के मकसद से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए अब तक किसानों को 19किश्तों में फायदा मिल चुका है। देश के करोड़ों किसान 20वीं किश्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम किसान की 20वीं किश्त 20 जून 2025 को जारी की जाएगी। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को तीन किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2000 रुपये जारी किए जाते हैं। 20 वीं किश्त में भी पात्र किसानों को 2000 रुपये सीधे अकाउंट में भेजे जाएंगे। इसके लिए किसानों को e- KYC जैसे तमाम नियम शर्तों को पूरा करना होता है। सरकार ने हाल ही में यह साफ कर दिया है कि सिर्फ उन किसानों को ही इसका फायदा मिलेगा, जिन्होंने समय पर रजिस्ट्रेशन और eKYC पूरी कर ली है।
अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो 20वीं किश्त अटक सकती है। ये योजना के अंतर्गत आने वाला सबसे जरूरी काम है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं। वहीं किसानों को भू-सत्यापन कराना भी जरूरी है। ये काम नहीं करने पर भी पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा फंस सकता है।
1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
2 - होम पेज पर दिखाई दे रहे 'Beneficiary List' ऑप्शन पर क्लिक करें।
3 - फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
4 - अब 'Get Report' पर क्लिक करें।
5 - इसके बाद लिस्ट में अपना नाम खोजें।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.