PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है। ऐसे में राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। ऐसे ही केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। इस योजना का मकसद किसानों की आमदनी बढ़ाना है। अब तक किसानों को 19 किश्तों में फायदा मिल चुका है। जल्द ही देश के किसानों को 20वीं किश्त का फायदा मिलने वाला है। कहा जा रहा है कि 20 वीं किश्त 20 जून को जारी की जा सकती है। हालांकि इस बारे में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इस बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी कुछ किसानों की किश्त अटक सकती है।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों के सीधे अकाउंट में भेजे जाते हैं। ये पैसे सरकार किसानों को 3 किश्तों में जारी करती है। हर एक किश्त में किसानों को 2,000 रुपये दिए जाते हैं।
9 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा फायदा
पिछली बार पीएम किसान की 19वीं किश्त में करीब 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के अकाउंट में पैसे आए थे। वहीं इससे पहले 18वीं किश्त का फायदा करीब 9 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को मिला था। ऐसे में अभी विभाग की तरफ से जानकारी नहीं दी गई है कि 20वीं किश्त का फायदा कितने किसानों को मिलेगा। हालांकि माना जा रहा है कि ये संख्या इसके आसपास ही रह सकती है।
इन किसानों की अटक सकती है 20 वीं किश्त
1 - जिन किसानों ने अभी तक अपना e-KYC पूरा नहीं किया है, उन्हें योजना का पैसा नहीं मिलेगा। लिहाजा अपने नजदीकी सीएससी सेंटर, बैंक से, योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in या आधिकारिक एप से भी इस काम को करवा सकते हैं।
2 - जिनका भू-स्वामित्व रिकॉर्ड पोर्टल पर अपलोड या सत्यापित नहीं है, उनकी किश्त भी रोकी जा सकती है।
3 - गलत दस्तावेजों के आधार पर लाभ ले रहे किसानों की पहचान कर सरकार उन्हें सूची से हटा रही है।
4 - अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो पेमेंट में दिक्कत हो सकती है।
नहीं आए पैसे तो हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन
अगर आपको PM किसान योजना से जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल भी कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526
हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092
ये सभी संपर्क माध्यम किसानों की सहायता के लिए 24×7 चालू हैं।