PM Kisan Yojana: ₹2000 की अगली किस्त पर बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकता है पैसा, ऐसे करें चेक

PM Kisan Yojana:पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहतकिसानों को मिलने वाली ₹2000 की अगली किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 22वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब 23वीं किस्त के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम पूरे करने होंगे, तभी पैसा खाते में आएगा।

Jitendra Singh
अपडेटेड28 Apr 2026, 02:39 PM IST
PM Kisan Yojana: किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं।
PM Kisan Yojana: किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं।

PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत मिलने वाली अगली ₹2000 की किस्त को लेकर नया अपडेट सामने आया है। 22वीं किस्त जारी होने के बाद अब किसान 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। सरकार द्वारा इस योजना के तहत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन किस्तों में ₹2000- ₹2000 करके सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। यह पैसा Direct Benefit Transfer (DBT) के जरिए ट्रांसफर होता है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

हाल ही में 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को जारी की गई थी, जिसमें करीब 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में ₹2000 ट्रांसफर किए गए। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं। ये पैसे किसानों किस्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किस्त में 2000 रुपये मिलते हैं। साल भर में कुल तीन किस्तें जारी की जाती हैं। 1 अप्रैल से वित्त वर्ष की शुरुआत होती है। वित्त वर्ष शुरू होने के 4 महीने के अंदर पहली किस्त जारी की जाती है।

कब आएगी PM Kisan Yojana की 23वीं किस्त?

किसान योजना की किस्त जारी करने से कुछ दिन पहले सरकार आधिकारिक तारीख की घोषणा भी करती है। पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल्स के जरिए इसकी जानकारी देती है। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त मार्च महीने की 13 तारीख को ट्रांसफर की गई थी। इसके साथ ही योजना के पैसे हर चार महीने के अंतराल में मिलते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के पैसे जुलाई महीने में किसानों के खाते में आ सकती है। हालांकि इसको लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें | पीएम किसान की 23वीं किस्त कब आएगी? यहां जानिए पूरी डिटेल

इन किसानों को मिलेंगे ₹2000

PM Kisan योजना का लाभ उन्हीं किसानों को मिलता है जिनके पास खेती योग्य जमीन है और जिनका नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज है।

  • किसान का आधार लिंक होना जरूरी
  • बैंक अकाउंट सही होना चाहिए
  • eKYC पूरा होना जरूरी

अगर इनमें से कोई भी जानकारी अधूरी है, तो किस्त अटक सकती है।

यह भी पढ़ें | पीएम किसान की अगली किस्त कब आएगी? यहां जानिए पूरी डिटेल

eKYC नहीं किया तो पैसा रुक सकता है

सरकार ने साफ कहा है कि PM Kisan योजना का लाभ लेने के लिए eKYC जरूरी है। अगर किसान eKYC नहीं करवाते हैं, तो उनकी किस्त रोकी जा सकती है। इसके अलावा, जिन किसानों के दस्तावेज या जमीन से जुड़ी जानकारी में गड़बड़ी पाई जाती है, उनकी भुगतान प्रक्रिया भी रोक दी जाती है।

किसानों को यह काम करना है बेहद जरूरी

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के लिए किसानों को ई-केवाईसी (e-KYC), भू-सत्यापन (Land Verification) कराना बेहद जरूरी है। इसके अलावा किसानों को बैंक में जाकर अकाउंट में DBT का स्टेटस भी चेक करना चाहिए।

यह भी पढ़ें | आज गुवाहाटी से पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी

आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, ऐसे करें चेक

किसान अपने नाम की स्थिति आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए-

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां 'Farmers Corner' में 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरें।

इसके बाद किसान देख सकते हैं कि उनका ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार बैंक सीडिंग पूरा है या नहीं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Kisan Yojana: ₹2000 की अगली किस्त पर बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकता है पैसा, ऐसे करें चेक
More