PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों की आमदनी दोगुना करने के मकसद से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अब तक 22 किस्तों में फायदा मिल चुका है। करोड़ों किसान अब 23वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन अगली किस्त आने से पहले किसानों को कुछ काम करना होगा। अगर समय नहीं किया तो 23वीं किस्त के पैसे फंस सकते हैं।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। ये पैसे किसानों को तीन किस्तों में मिलते हैं। हर एक किस्त में 2000 रुपये मिलते हैं। हर 4 महीने में एक किस्त जारी की जाती है। अब तक देश के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 22 किस्तों में फायदा मिल चुका है। पीएम किसान योजना को केंद्र सरकार की ओर से साल 2019 में शुरू किया गया था।
किसानों को करना होगा ये काम
1. यूनिक Farmer ID अनिवार्य
सरकार ने पीएम किसान योजना में यूनिक Farmer ID को अनिवार्य कर दिया है। इसे किसान की डिजिटल पहचान माना जा रहा है। इसमें किसान की जमीन की जानकारी, कौन सी फसल बोई जाती है, खाद का इस्तेमाल, पशुपालन से जुड़ा डेटा और आमदनी से जुड़ी जानकारी जुड़ी रहती है। सरकार का मकसद है कि सही किसान तक ही योजना का लाभ पहुंचे और फर्जी रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाना है।
2. आधार और बैंक डिटेल सही रखें
कई बार आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी मैच नहीं होने पर भी पेमेंट अटक जाता है। नाम की स्पेलिंग अलग होना या आधार का बैंक से लिंक न होना बड़ी वजह बनती है। ऐसे में किसान तुरंत अपनी डिटेल अपडेट कर लेना चाहिए
3. जमीन का रिकॉर्ड रखें दुरुस्त
सरकार लैंड सीडिंग यानी जमीन के रिकॉर्ड के सत्यापन फोकस कर रही है। ऐसे में जिन किसानों के जमीन के दस्तावेज सही तरीके से अपडेट नहीं हैं, उनका नाम लाभार् लिस्ट से हटाया जा सकता है। इसलिए भूमि रिकॉर्ड को अपडेट और वेरिफाई जरूर कराएं।
इन किसानों की फंस सकती है किस्त
अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो 21वीं किश्त अटक सकती है। यह योजना के अंतर्गत आने वाला सबसे जरूरी काम है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं। वहीं किसानों को भू-सत्यापन कराना भी जरूरी है। ये काम नहीं करने पर भी पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा फंस सकता है। अब किसान घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं।
घर बैठे हो जाएगा e-KYC
पीएम किसान की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
2. होम पेज पर दिखाई दे रहे 'Beneficiary List' ऑप्शन पर क्लिक करें।
3. फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।
4. अब 'Get Report' पर क्लिक करें।
5. इसके बाद लिस्ट में अपना नाम खोजें।
नहीं आए पैसे तो हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन
अगर आपको PM किसान योजना से जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल भी कर सकते हैं।
टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526
हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092
ये सभी संपर्क माध्यम किसानों की सहायता के लिए 24×7 चालू हैं।