PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों की आमदनी दोगुना करने के मकसद से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। कहा जा रहा है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत इस बार किसानों को एक साथ 4000 रुपये मिलने वाले हैं। अगर पिछली किस्त किसी कारण से नहीं आई थी, तो अब सरकार दोनों किस्तों की रकम एक साथ बैंक खाते में भेजेगी।
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। ये पैसे किसानों को साल भर में तीन किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किस्त में 2000 रुपये मिलते हैं। साल भर में तीन किस्तें जारी की जाती हैं। 20 वीं किस्त का फायदा कई किसानों को नहीं मिला है। वहीं 21 किस्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान कर रहे हैं।
इन किसानों को मिल सकते हैं 4000 रुपये
दरअसल, पिछले कुछ महीनों से कई किसानों को पीएम किसान की किस्त नहीं मिली थी। सरकार की जांच में पाया गया कि कुछ किसानों ने योजना के नियमों का पालन नहीं किया है। जैसे एक ही परिवार के कई सदस्यों का लाभ लेना, गलत दस्तावेज देना या जमीन के रिकॉर्ड में गड़बड़ी होना। इसी कारण कुछ किसानों का नाम अस्थायी रूप से लाभार्थी सूची से हटा दिया गया था। केंद्र सरकार का कहना है कि कुछ किसानों को लिस्ट हटा दिया गया था। ऐसे में जिन किसानों ने अपना दस्तावेज सही कर लिए हैं, तो दोनों किस्तों का फायदा एक साथ मिलेगा।
फटाफट करें ये काम
1. अगर ई-केवाईसी नहीं किया है तो इसे जल्द ही पूरा करें।
2. आधार को बैंक खाते से लिंक करें, वरना किस्त ट्रांसफर नहीं होगी।
3. बैंक अकाउंट की डिटेल चेक करें - नाम, खाता नंबर और IFSC कोड सही होना चाहिए।
4. जमीन के रिकॉर्ड अपडेट कराएं अगर खतौनी या खसरा में कोई गलती है।
5. लाभार्थी स्थिति जांचें - pmkisan.gov.in पर जाकर देखें कि आपका नाम सूची में है या नहीं।
6. मोबाइल नंबर अपडेट करें ताकि OTP और किस्त से जुड़ी सूचनाएं समय पर मिलें।
7. कुछ राज्यों में पीएम किसान योजना की किस्त के लिए फार्मर रजिस्ट्री कराने की अनिवार्यता की बात सामने आ रही है। जिन्होंने नहीं कराई है, वे फटाफट यह जरूरी काम निपटाएं।
आइये जानते हैं e-KYC कैसे करें
1. सबसे पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
2. फिर “e-KYC” पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
4. अब OTP से वेरिफिकेशन के बाद सबमिट कर दें।