PM Kisan Yojana: दिवाली और छठ से पहले किसानों को मिल सकते हैं 2000 रुपये, फौरन करें ये काम

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत अब तक किसानों को 20 किस्त में फायदा मिल चुका है। अब देश के करोड़ों किसान 21वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसबीच कहा जा रहा है कि दिवाली और छठ से पहले किसानों के अकाउंट में पैसे आ सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड9 Sep 2025, 02:46 PM IST
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Yojana 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Yojana 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। (HT)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Yojana 21st Installment: केंद्र सरकार जीएसटी में कटौती के बाद अब किसानों को भी बड़ा तोहफा दे सकती है। देशवासियों को जीएसटी कटौती का लाभ 22 सितंबर 2025 से लोगों को मिलने लगेगा। इसबीच कहा जा रहा है कि केंद्र सरकार दिवाली और छठ से पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21 वीं किस्त जारी कर सकती है। अब तक किसानों को 20 किस्तों का फायदा मिल चुका है। देश के करोड़ों किसान अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत पात्र किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता की जाती है। ये पैसे किसानों को किस्तों में दिए जाते हैं। हर एक किस्त में किसानों को 2000 रुपये मुहैया कराए जाते हैं। सरकार की ओर से किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। कुल मिलाकर साल में तीन बार 2000-2000 रुपये भेजे जाते हैं। यह योजना साल 2019 में शुरू की गई थी। इसका मकसद किसानों को आर्थिक मदद करना है।

30 सितंबर के पहले किसानों को मिल सकता है तोहफा

पिछले कुछ सालों के आंकड़े देखें पीएम-किसान योजना की सालाना आधार पर अगस्त से नवंबर के बीच जारी की गई हैं। ट्रेंड के अनुसार सरकार ने अगस्त-नवंबर पीरियड के लिए दो बार अगस्त, दो बार अक्टूबर और दो बार नवंबर महीने में किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की है। साल 2024 में 18वीं किस्त 5 अक्टूबर को जारी की गई थी, 2023 में 15वीं किस्त 15 नवंबर को, 2022 में 12वीं किस्त 17 अक्टूबर को, 2021 में 9वीं किस्त और 2020 में 6वीं किस्त 9 अगस्त को जारी की गई थी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार अक्तूबर में किसानों के अकाउंट में 21 वीं किस्त भेज सकती है। अक्टूबर महीने में ही दशहरा, दिवाली और छठ है। लिहाजा सरकार त्योहार से पहले खुशखबरी दे सकती है।

यह भी पढ़ें | PM Kisan Yojana: खाते में नहीं पहुंचे ₹2000? इस नंबर पर करें कॉल और जानें वजह

इन किसानों की फंस सकती है किश्त

अगर आप ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं तो 21वीं किश्त अटक सकती है। यह योजना के अंतर्गत आने वाला सबसे जरूरी काम है। आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से या फिर योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से इस काम को करवा सकते हैं। वहीं किसानों को भू-सत्यापन कराना भी जरूरी है। ये काम नहीं करने पर भी पीएम किसान सम्मान निधि का पैसा फंस सकता है। अब किसान घर बैठे ई-केवाईसी कर सकते हैं।

पीएम किसान की लिस्ट में ऐसे चेक करें अपना नाम

1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।

2 - होम पेज पर दिखाई दे रहे 'Beneficiary List' ऑप्शन पर क्लिक करें।

3 - फिर अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें।

4 - अब 'Get Report' पर क्लिक करें।

5 - इसके बाद लिस्ट में अपना नाम खोजें।

यह भी पढ़ें | राज्य सरकारें भी किसानों को दे रही हैं कैश, जानिए किस राज्य में है कौन सी स्कीम

नहीं आए पैसे तो हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन

अगर आपको PM किसान योजना से जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल भी कर सकते हैं।

ईमेल: pmkisan-ict@gov.in

टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526

हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092

ये सभी संपर्क माध्यम किसानों की सहायता के लिए 24×7 चालू हैं।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan Yojana: दिवाली और छठ से पहले किसानों को मिल सकते हैं 2000 रुपये, फौरन करें ये काम
More
बिजनेस न्यूज़मनीPM Kisan Yojana: दिवाली और छठ से पहले किसानों को मिल सकते हैं 2000 रुपये, फौरन करें ये काम