PM Kisan 22nd installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए बड़ा अपडेट है। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार, 6 फरवरी 2026 तक देशभर के 30,18,361 किसानों के बैंक खाते उनके आधार के साथ लिंक नहीं हुए हैं। ऐसे में उन किसानों के बैंक अकाउंट में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त नहीं आएगी।
मंत्रालय ने स्टेटवाइज किसानों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के करीब 10 लाख किसानों के बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं हैं।
बैंक अकाउंट को कैसे करें आधार से लिंक
बैंक अकाउंट को आधार से लिंक करने के लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ऑनलाइन तरीका
- अपने बैंक की नेटबैंकिंग साइट पर लॉगिन करें। वहां Aadhaar Seeding या Update Aadhaar विकल्प मिलेगा।
- बैंक के मोबाइल ऐप में लॉगिन करके आधार लिंक करने का विकल्प चुनें।
- कुछ बैंक UIDAI पोर्टल के जरिए भी आधार लिंक करने की सुविधा देते हैं।
ऑफलाइन तरीका
- अपने बैंक की शाखा में जाकर आधार कार्ड और पासबुक/खाता विवरण दिखाएं।
- बैंक द्वारा दिए गए आधार लिंकिंग फॉर्म को भरकर जमा करें।
- कुछ बैंक SMS या ATM के जरिए भी आधार लिंक करने की सुविधा देते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें
आधार लिंक करना अनिवार्य नहीं है, लेकिन सरकारी सब्सिडी और लाभ सीधे खाते में पाने के लिए यह जरूरी है। लिंकिंग के बाद आपको बैंक से पुष्टि संदेश (SMS/Email) मिलेगा।