PM Kisan 20th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के लाभार्थी किसानों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार अगस्त के पहले सप्ताह में किसानों के खातों में 20वीं किस्त की राशि डालने जा रही है। सरकारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त के पहले सप्ताह में अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से इस 20वीं किस्त को देशभर के किसानों को जारी करेंगे।
2 अगस्त को आएगी 20वीं किस्त
भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने एक्स पर बताया कि अब किसानों को और इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएम की 20वीं किस्त 2 अगस्त, 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से सीधे आपके खाते में पहुंचेगी। मैसेज टोन बजे तो समझिए आपके खाते में किसान सम्मान की धनराशि पहुंच गई है।
क्यों खास है PM-Kisan की 20वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त इसलिए खास है क्योंकि ये न सिर्फ किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद सुनिश्चित करती है, बल्कि खेती की लागत और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में भी अहम भूमिका निभाती है। अब तक की 19 किस्तों में लगभग 9.8 करोड़ किसानों को लाभ मिला है, जो इस योजना की व्यापकता और सफलता को दर्शाता है। इस बार 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं एक विशेष कार्यक्रम में बटन दबाकर यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे। पारदर्शिता और गड़बड़ी से बचाव के लिए ई-केवाईसी और आधार-बैंक खाता लिंकिंग को अनिवार्य किया गया है, जिससे यह सहायता सही लाभार्थियों तक पहुंचे।
कैसे चेक करें बैलेंस?
पीएम किसान की 20वीं किस्त आई या नहीं, ये जानने के लिए pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं, और Beneficiary Status पर क्लिक करें, फिर अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर डालें और Get Data पर क्लिक करें। स्क्रीन पर किस्त का स्टेटस दिखेगा।
अगर किस्त आ गई है तो Payment Success लिखा होगा, नहीं आई तो कारण बताया जाएगा जैसे e-KYC अधूरा, बैंक डिटेल गलत या आधार लिंक न होना। किस्त पाने के लिए e-KYC पूरा करना, सही बैंक और भूमि रिकॉर्ड देना जरूरी है।