
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22nd Installment Status Updates: प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों के लिए गुड न्यूज है। आज खुद पीएम मोदी पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 2-2 हजार रुपये जमा कर दिए हैं। केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए सालभर में 6000 रुपये देती है। इसके तहत देश के 9.32 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि भेजी गई। आइए जानते हैं पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का हर अपडेट
पीएम मोदी ने 13 मार्च को पीएम किसान के लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 22वीं किस्त के 2000-2000 रुपये भेज दिए हैं। ऐसे में अब किसानों को 23वीं किस्त का इंतजार है। माना जा रहा है कि सरकार पीएम किसान की 23वीं किस्त जून में जारी करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा-एनडीए सरकार के लिए किसान हित से बड़ा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान किसानों को हक देने में हिचकिचाहट दिखाई देती थी। 2014 से पहले के 10 वर्षों में कांग्रेस ने किसानों को MSP के रूप में कुल ₹6.5 लाख करोड़ का भुगतान किया था, जबकि हमारी सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में यह राशि बढ़कर ₹20 लाख करोड़ से भी अधिक हो गई है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) की शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से इस महत्वाकांक्षी योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। अपनी शुरुआत से लेकर अब तक, यह योजना करोड़ों किसानों के बैंक खातों में सीधे (DBT के माध्यम से) सहायता राशि पहुंचाकर उनकी खेती और आजीविका में मददगार साबित हुई है।
22वीं किस्त प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान हैं। इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, जिसे 'प्रत्यक्ष लाभ अंतरण' (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा किया जाता है। इस किस्त के जारी होने के साथ, पीएम-किसान के तहत वितरित कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
PM मोदी के असम दौरे पर भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आज असम के लिए बहुत प्यार लेकर आए हैं। आज पीएम किसान सम्मान निधि का भी वितरण होगा...आज करीब 50,000 करोड़ की योजनाएं समर्पित की जाएगी। असम में जब भी प्रधानमंत्री आते हैं तो एक बड़े पैकेज के साथ आते हैं। असम को एक विकसित असम बनाने का उनका जो सपना ये असम के प्रति उनके प्यार का प्रतीक है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस राशि को जारी करने की तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि यह कदम किसानों के प्रति केंद्र सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि 22वीं किश्त के जारी होने के साथ ही अब तक हस्तांतरित की गई कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर जाएगी। मंत्री जी ने यह भी कहा कि वर्ष 2019 से अब तक 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे पात्र किसान परिवारों के खातों में भेजी जा चुकी है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को सीधे उनके बैंक खाते में 2000 रुपये की किस्त भेजी जाएगी। थोड़ी ही देर में यह राशि किसानों तक पहुंचना शुरू हो जाएगी।
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के तहत 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे। यह योजना किसानों को नियमित आर्थिक मदद देने के लिए शुरू की गई थी और अब तक लाखों किसान इससे लाभान्वित हो चुके हैं।इसी बीच रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि महाराष्ट्र सरकार किसानों को अतिरिक्त 2000 रुपये देने पर विचार कर रही है। यह राशि राज्य की नमो शेतकरी महासम्मान निधि स्कीम के जरिए दी जा सकती है। अगर यह फैसला लागू होता है, तो महाराष्ट्र के किसानों को एक साथ 4000 रुपये की किस्त मिलेगी।
कुछ देर में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने का कार्यक्रम शुरु होगा। इस दौरान पीएम मोदी किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजेंगे।
पीएम किसान निधि योजना की 22वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होने वाला है। प्रधानमंत्री मोदी ठीक 5 बजे गुवाहटी से किसानों के बैंक अकाउंट में पैसे भेजेंगे।
इस बार यूपी के 23 लाख किसानों को झटका लग सकता है। ये वे किसान हैं, जिन्होंने अब तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई है। इस बार यूपी के 2,16,04,559 किसानों के खाते में आज शाम 5 बजे से दो-दो हजार रुपये आने शुरू हो जाएंगे।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी करने से पहले पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस झूठे वायदों की दुकान है और एक झूठे वादे के साथ 4 सुपर झूठ गिफ्ट में देती है। क्योंकि उन वादों को पूरा करने का कांग्रेस का इरादा ही नहीं होता। वहीं आपके सामने भाजपा-NDA का मॉडल है। हमारी डबल इंजन सरकार ने जो भी कहा, उसको सच करने की ईमानदार कोशिश की है।
पीएम किसान योजनाा की 22वीं किस्त जारी करने से पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोकराझार में भूमि पूजन किया, आधारशिलाएं रखीं और 4,570 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि जहां भी मेरी नजर पहुंच रही है, मुझे लोग ही लोग नजर आ रहे हैं और इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें भी आशीर्वाद देने आई हैं। आपका ये प्यार मुझ पर कर्ज की तरह है और मेरा हमेशा प्रयास रहा है कि इस कर्ज को मैं आपकी सेवा करके और इस क्षेत्र का विकास करके चुकाऊं।
बिहार में लगभग 30% खेती वाली जमीन पर महिला किसानों का स्वामित्व है, जो उनकी बढ़ती भागीदारी और आत्मनिर्भरता का प्रमाण है। आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य के 86 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है, जिनमें 26,37,646 महिलाएं भी शामिल हैं। महिला किसानों की ये भागीदारी बिहार की कृषि को नई शक्ति दे रही है।
पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए किसान भाई-बहन घर बैठे ही योजना से जुड़ी हर जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
ऐप पर मिलें कई सुविधाएं
आज पीएम मोदी पीएम किसान की 22वीं किस्त जारी करने वाले हैं। अगर आपने
ई-केवाईसी और भू-सत्यापन नहीं करवाया होगा, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अपने बैंक खाते में डीबीटी (Direct Benefit Transfer) का विकल्प सक्रिय करवाना जरूरी होता है। इसका कारण ये है कि सरकार किसानों को मिलने वाली किस्त की राशि सीधे उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजती है। यदि बैंक खाते में डीबीटी ऑन नहीं है, तो लाभार्थी किसान किस्त का पैसा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त आज आने वाली है। आप अपने मोबाइल से अपने खाते का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
पीएम किसान योजना के पिछले आंकड़ों के अनुसार, फरवरी, 2025 में 19वीं किस्त के रूप में 9.8 करोड़ किसानों को 22,000 करोड़ रुपये अंतरित किए गए थे। इसके बाद अगस्त, 2025 में 20वीं किस्त के तहत 9.7 करोड़ किसानों को 20,500 करोड़ रुपये और नवंबर, 2025 में 21वीं किस्त के रूप में नौ करोड़ किसानों को 18,000 करोड़ रुपये दिए गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम के दौरे पर असम के कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और भूमि पूजन करेंगे। इसी दौरान आज पीएम किसान योजना की 22 वीं किस्त जारी करेंगे।
अगर आपको पीएम किसान योजना का लाभ मिलने में किसी भी तरह की कोई दिक्कत हो रही है, तो आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर 1800-115-526 पर भी संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाएगी।
आज बिहार के 73.34 लाख से अधिक पीएम किसान योजना के पात्र किसानों के बैंक खातों में लगभग 1467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की जाएगी, जिससे राज्य के किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा तथा कृषि कार्यों के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की जानकारी शेयर करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा कि ये राशि मेहनत का मान, माटी का सम्मान और किसान के भविष्य का भरोसा है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के ओजस्वी नेतृत्व में यह योजना 'समृद्धि, सशक्तिकरण और सुशासन' का वह पावन त्रिवेणी संगम है, जिसने खेती की नियति और किसान की परिस्थिति को बदलने का संकल्प सिद्ध किया है। आज देश में किसान कल्याण की एक अविरल, अविच्छिन्न और आनंदमयी धारा प्रवाहित हो रही है।
पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए सरकार ने फेस रिकग्निशन मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है। इसकी मदद से आप OTP की मदद से घर से ही ईकेवाईसी कर सकते हैं। इसके अलावा आप नजदीकी CSC सेंटर या किसान सेवा केंद्र पर जाकर भी अपनी ई-केवाईसी पूरी कर सकते हैं।
बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने सभी किसानों से अपील की कि जो किसान अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नहीं जुड़े हैं, वे शीघ्र अपना पंजीकरण कराएं और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करें, ताकि उन्हें भी इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
22वीं किस्त प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसान हैं। इस योजना के तहत, पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन समान किस्तों में दी जाती है, जिसे 'प्रत्यक्ष लाभ अंतरण' (डीबीटी) प्रणाली के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा किया जाता है। इस किस्त के जारी होने के साथ, पीएम-किसान के तहत वितरित कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
केंद्र सरकार ने बुधवार को किसानों से पीएम-किसान पोर्टल पर अपने विवरण को सत्यापित करने और जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा करने का आग्रह किया। अगर किसान ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके पैसे अटक भी सकते हैं।
किसानों की आर्थिक मदद करने वाली ये पीएम किसान योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में हुई थी। उसके बाद अब तक किसान परिवारों के खातों में 4.09 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी गयी है और 22वीं किस्त जारी होने के साथ ही कुल राशि 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो जाएगी।
पीएम‑किसान योजना के तहत हर पात्र किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन समान किस्तों में दी जाती है और यह राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है। इस बार की 22वीं किस्त में 2.15 करोड़ से अधिक महिला किसानों को वित्तीय सहायता मिलेगी