PM kisan Yojana 24th instalment: क्या 23 सितंबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानिए 2000 रुपये का अपडेट

PM kisan Yojana: पीएम किसान योजना की लाभ रहे किसानों को अपनी 24वीं किस्त का इंतजार है। आइए जानते हैं कि सरकार कब किसानों के बैंक अकाउंट में 2000 रुपये जमा करवा सकती है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड22 Sep 2026, 05:17 PM IST
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का अपडेट
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का अपडेट(AI generated image for representational purposes only)

PM kisan Yojana 24th instalment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसानों को उनकी अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार है। 24वीं किस्त को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं कि इस बार किस्त में 4000 रुपये आएंगे, लेकिन पीएम किसान योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से उन सभी दावों को खारिज कर दिया गया है। ऐसे में किसानों का सवाल है कि 24वीं किस्त के 2000 रुपये उनके बैंक अकाउंट में कब जमा होंगे?

क्या 23 सितंबर को आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर सोशल मीडिया पर कई तारीखों का दावा किया गया है, लेकिन बता दें अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है। इसलिए कल यानी 24 सितंबर को पीएम किसान योजना की किस्त आने की संभावना न के बराबर है।

यह भी पढ़ें | 555 दिन की FD पर कौन सा बैंक दे रहा ज्यादा ब्याज? पैसा लगाने से पहले चेक करें

सितंबर या अक्टूबर, कब आएगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना में किसानों को सालभर में 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। ये किस्त हर साल चार किस्तों में किसानों के बैंक अकाउंट में DBT के जरिए भेजी जाती है। अगर 12 महीने से काउंट करें, तो हर चार महीने में किसानों को एक किस्त जारी होती है। पिछली किस्त जून में आई थी। इसके अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त चार महीने बाद अक्टूबर में आ सकती है। अगस्त में उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त अक्टूबर के महीने में आ सकती है।

यह भी पढ़ें | क्रेडिट कार्ड बिल में सिर्फ 500 रुपए छोड़ना भी पड़ सकता है महंगा, जानें गणित

इन किसानों की अटक सकती है किस्त

  • अगर आपकी ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, तो सरकार आपकी किस्त के 2000 रुपये रोक सकती है।
  • अगर आपने अपनी जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन नहीं करवाया है, तो भी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त अटक सकती है।
  • अगर आपका बैंक अकाउंट आधार से लिंक नहीं है, तो भी आपके पैस DBT के जरिए आने में अटक सकते हैं।
  • अगर आपका पीएम किसान अकाउंट योजना की किसी शर्त का पूरा नहीं करता है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।

यह भी पढ़ें | LIC पॉलिसी पर लोन कैसे मिलता है? जानें कब ले सकते हैं और कितना देना होगा ब्याज
  • अगर आपने हाल में PM-KISAN के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, तो Farmer ID आपके लिए बेहद अहम है। अगर इस ID में कुछ जानकारी मिसमैच होती है, तो भी आपकी किस्त अटक सकती है।
  • अगर सरकार को आपके रिकॉर्ड में कुछ गड़बड़ी मिलती है, तो भी पीएम किसान योजना की किस्त रुक सकती है।

बता दें कि पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। अब तक केंद्र सरकार इस योजना की 23 किस्त जारी कर चुकी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM kisan Yojana 24th instalment: क्या 23 सितंबर को जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? जानिए 2000 रुपये का अपडेट
More