PM kisan Yojana 24th Kist Date: अटक सकते हैं आपके PM किसान के ₹2000, 24वीं किस्त से पहले तुरंत ठीक करें अपनी ये गलती

PM kisan Yojana 24th Kist Date: अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं और आपके किस्त नहीं आ रही है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि आपकी किस्त किन वजह से अटक जाती है।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड10 Jul 2026, 03:22 PM IST
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त कब आएगी

PM Kisan 24th Installment Date 2026: किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार तरह-तरह की स्कीम चलाती रहती है। उन्हीं स्कीमों में एक पीएम किसान सम्मान निधि योजना भी है। इस योजना का लाभ अभी देशभर के करोड़ों किसान ले रहे हैं। पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल 6000 रुपये प्रति किसान को मदद करती है। इस योजना की अभी तक 23 किस्त जारी हो चुकी हैं।

हालांकि पिछले महीने जारी हुई पीएम किसान की 23वीं किस्त के पैसे कुछ किसानों के बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि उनसे ऐसी कौन सी गलती हुई कि उनके 2000 रुपये अटक गए। किसानों की जरा सी गलती की वजह से उनकी किस्त अटक जाती है। दरअसल पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है। अगर किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, तो उनकी किस्त अटक सकती है।

यह भी पढ़ें | ₹12 का डिविडेंड और बंपर मुनाफा, एक्सपर्ट्स ने बताया अब बढ़ेगा कितना भाव?

किस्त अटकने के कारण

किस्त रुकने की सबसे बड़ी वजहों में ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी न होना, बैंक खाते की जानकारी में गलती, आधार से जुड़ी जानकारी में अंतर या भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा न होना शामिल है।

यह भी पढ़ें | Vedanta डीमर्जर के बाद Jio BlackRock फ्लैक्सी कैप फंड का बड़ा बदलाव

24वीं किस्त से पहले ऐसे सुधारें गलती

अगर आप चाहते हैं कि 23वीं किस्त की तरह आपकी 24वीं किस्त न अटके, तो सबसे पहले आपको अपनी गलती सुधारनी होगी। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।वहां पर आपको ऊपर दिए गए सभी कारणों को चेक करना होगा। अगर कोई भी जानकारी गलत दिख रही है, तो उसे तुरंत ठीक करनी होगी।

यह भी पढ़ें | होम लोन वालों की मौज! 4% ब्याज सब्सिडी देगी सरकार, जानिए आपको कैसे मिलेगा फायदा

PM Kisan 24th Installment Date 2026: किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार तरह-तरह की स्कीम चलाती रहती है। उन्हीं स्कीमों में एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है। इस योजना का लाभ अभी देशभर के करोड़ों किसान ले रहे हैं। पीएम किसान योजना के तहत केंद्र सरकार हर साल 6000 रुपये प्रति किसान को मदद करती है। इस योजना की अभी तक 23 किस्त जारी हो चुकी हैं।

हालांकि पिछले महीने जारी हुई पीएम किसान की 23वीं किस्त के पैसे कुछ किसानों के बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचे हैं। आइए जानते हैं कि उनसे ऐसी कौन सी गलती हुई कि उनके 2000 रुपये अटक गए। किसानों की जरा सी गलती की वजह से उनकी किस्त अटक जाती है। दरअसल पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी जरूरी कर दी गई है। अगर किसानों की ई-केवाईसी पूरी नहीं है, तो उनकी किस्त अटक सकती है।

किस्त अटकने के कारण

किस्त रुकने की सबसे बड़ी वजहों में ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी न होना, बैंक खाते की जानकारी में गलती, आधार से जुड़ी जानकारी में अंतर या भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन पूरा न होना शामिल है।

24वीं किस्त से पहले ऐसे सुधारें गलती

अगर आप चाहते हैं कि 23वीं किस्त की तरह आपकी 24वीं किस्त न अटके, तो सबसे पहले आपको अपनी गलती सुधारनी होगी। इसके लिए आपको पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।वहां पर आपको ऊपर दिए गए सभी कारणों को चेक करना होगा। अगर कोई भी जानकारी गलत दिख रही है, तो उसे तुरंत ठीक करनी होगी।

कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त पिछले महीने जून मे जारी हुई है। ऐसे में अब अगली किस्त चार महीने बाद सितंबर-अक्टूबर में जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से इस किस्त को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM kisan Yojana 24th Kist Date: अटक सकते हैं आपके PM किसान के ₹2000, 24वीं किस्त से पहले तुरंत ठीक करें अपनी ये गलती
More