PM Kisan Yojana Eligibility: क्या एक परिवार के 4 भाइयों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए PMKSNY का नियम

PM Kisan Yojana Rules: क्या एक ही घर के 4 भाइयों को पीएम किसान योजना के 6-6 हजार रुपये मिल सकते हैं? जानिए जमीन के मालिकाना हक, परिवार के नियम से फिजिकल वेरिफिकेशन तक की जानकारी।

Anuj Shrivastava
अपडेटेड15 Aug 2026, 07:58 PM IST
पीएम किसान योजना का खास नियम
पीएम किसान योजना का खास नियम

PM Kisan 24th Installment Date: हमारा देश कृषि प्रधान देश है। ऐसे में किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन सभी योजनाओं में सबसे लोकप्रिय पीएम किसान सम्मान निधि योजना है। इस योजना में किसानों के बैंक अकाउंट में 6000 रुपये तीन किस्तों में भेजे जाते हैं। अभी किसानों के बीच एक सवाल घूम रहा है कि अगर एक घर में 4 भाई रहते हैं, तो क्या वो चारों पीएम किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। आइए जानते हैं।

परिवार के लिए क्या है पीएम किसान योजना का नियम?

केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, एक किसान परिवार में पति-पत्नी और नाबालिग बच्चे शामिल होते हैं। ऐसे में एक घर में रहने और सरनेम सेम होने से वो एक ही परिवार के नहीं बन जाते हैं। अब सवाल पर आते हैं, अगर चारों भाई का अलग-अलग परिवार बन चुका है और उनके पास खेती करने योग्य जमीन है, तो वो पीएम किसान योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, उन्हें इस योजना की सभी शर्तों को भी पूरा करना होगा। ऐसे में वो चारों 6-6 हजार रुपये के हकदार बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें | 8वें वेतन आयोग में पूरा एरियर मिलेगा या नहीं? बीसी शर्मा ने बताया सच

नोट- अगर चारों भाइयों की जमीन एक ही नाम पर है, तो उस वक्त उन्हें पीएम किसान योजना का फायदा नहीं मिल सकता है। केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के नाम पर ही जमीन होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें | 198 करोड़ की दौलत, निवेश का अंदाज अलग! PK-जाह्नवी से सीखें पैसा लगाने का तरीका

बता दें कि कुछ मामलों में एक ही जमीन पर कई किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे थे। इन्हीं धोखेबाजों को रोकने के लिए फिजिकल वेरिफिकेशन की सुविधा को शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें | 12 दिनों में ₹10,000 महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी मारी रिकॉर्ड छलांग

कब आएगी पीएम किसान की 24वीं किस्त?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23 किस्त जारी हो गई है। अब किसानों को 24वीं किस्त का इंतजार है। अगर इस योजना के पुराने पैटर्न को देखें, तो 24वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है। हालांकि, भी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त की तारीख को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Kisan Yojana Eligibility: क्या एक परिवार के 4 भाइयों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए PMKSNY का नियम
More