PM Kisan 24th installment Date: देशभर के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत उन्हें हर चार महीने में 2000 रुपये की मदद मिलती है और साल भर में केंद्र सरकार उनके बैंक अकाउंट में 6000 रुपये जमा करवाती है। पीएम किसान योजना को लेकर कई तरह के सवाल सोशल किसानों के मन में घूमते रहते हैं। उनमें से एक सवाल है कि अगर जमीन बटाई पर दी हो, तो भी क्या पीएम किसान योजना का लाभ ले सकते हैं? आइए जानते हैं।
पीएम किसान योजना का जमीन को लेकर क्या है नियम?
आजकल बटाई का ट्रेंड काफी चल रहा है। कुछ लोगों के पास वक्त नहीं है, तो कुछ के पास खेती करने का हुनर नहीं है। ऐसे में वो लोग अपनी जमीन बटाई पर दे देते हैं। ऐसे में उन लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या ऐसा करने उनका नाम पीएम किसान योजना से कट जाएगा? अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं, तो बता दें कि पीएम किसान योजना की शर्तों के मुताबिक खेती की जमीन जिसके नाम पर होगी, उसे ही पीएम किसान योजना का लाभ मिलेगा।
गाइडलाइन के अनुसार, किसान परिवार की पहचान संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड में दर्ज मालिकाना हक के आधार पर की जाती है। इसके अनुसार, अगर जमीन आपके नाम पर है, लेकिन उसपर खेती कोई और कर रहा है, तो आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। दूसरे शब्दों में, बटाई पर जमीन देना और जमीन का मालिकाना हक छोड़ देना दो अलग-अलग बातें हैं।
क्या बटाई करने वाले को भी मिलेगा लाभ?
अगर आप किसी दूसरे की जमीन बटाई पर लेकर खेती कर रहे हैं, तो आप इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं, क्योंकि जमीन किसी और के नाम पर होगी। बता दें कि पीएम किसान योजना किसानों के बीच काफी लोकप्रिय है। इस योजना की शुरुआत फरवरी 2019 को हुई थी। उसके बाद से हर साल किसानों को 6000 रुपये दिए जाते हैं।