PM kisan Yojana 24th Installment: 6 नहीं मिलेंगे 10 हजार! पीएम किसान योजना पर आया अपडेट, जानिए कब आएगी 24वीं किस्त

PM kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान योजना से करोड़ों किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं। सरकार योजना की रकम बढ़ाने पर विचार कर रही है, जिसमें अगले साल यह 10,000 रुपये तक हो सकती है।

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड7 Sep 2026, 10:56 AM IST
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का अपडेट
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का अपडेट

PM kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ रहे करोड़ों किसानों के लिए गुड न्यूज है। हर साल केंद्र सरकार इस योजना में किसानों को 6,000 रुपये देती है। हालांकि अब इसमें इजाफा करने पर विचार चल रहा है। किसान काफी लंबे वक्त से मांग कर रहे थे कि पीएम किसान योजना की रकम को बढ़ाया जाए। केंद्र सरकार किसानों की इस मांग पर विचार कर रही है।

6 हजार से सीधे 10,000 हो सकती है किस्त

पीएम किसान योजना की रकम बढ़ने को लेकर कई बार अफवाहें उड़ी थी, लेकिन अब सरकार के लिए काम कर रहे एक अधिकारी ने रकम बढ़ने पर अपडेट दिया है। हाल ही में भारतीय कृषक समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भारत सरकार की हाईपावर परचेज कमेटी के सदस्य डॉ. कृष्णवीर चौधरी ने पीएम किसान योजना की रकम बढ़ने का संकेत दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना का पैसा बढ़ाने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़ें | PC Jeweller के शेयरों में 14% का उछाल, 5 दिन में 25% चढ़ा स्टॉक,

अगले साल से किसानों को मिलने वाली रकम को 6000 से बढ़ाकर 10 हजार किया जा सकता है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर पीएम किसान योजना का पैसा बढ़ने की सूचना नहीं मिली है।अगर सरकार किसानों की मांग को सुनकर पीएम किसान योजना की रकम बढ़ाती है, तो किसानों को बड़ा फायदा होगा। ये रकम किसानों की आर्थिक तौर पर काफी मदद करती है।

कब आएगी 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछली किस्त पीएम मोदी ने 20 जून को जारी की थी। उस वक्त किसानों के बैंक अकाउंट में 18880 करोड़ रुपये भेजे गए थे। अब किसानों को अपनी अगली किस्त का इंतजार है। अभी तक किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त अक्टूबर के महीने में आ सकती है।

यह भी पढ़ें | EPF vs SIP: हर महीने 10 हजार निवेश करने पर 20 साल में कहां बनेगा ज्यादा पैसा?

कब हुई थी पीएम किसान योजना की शुरुआत?

पीएम किसान योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। इस योजना की अब तक 23 किस्त जारी हो चुकी है। किसानों को DBT के जरिए सीधे बैंक अकाउंट में तीन किस्तों में 6000 रुपये की रकम भेजी जाती है। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस योजना को 2031 तक बढ़ाने का फैसला किया है।

नोट- अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ रहे हैं और चाहते हैं कि आपके किस्त के 2000 रुपये नहीं अटके, तो आप एक बार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट पर जाकर अपना स्टेटस देख सकते हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM kisan Yojana 24th Installment: 6 नहीं मिलेंगे 10 हजार! पीएम किसान योजना पर आया अपडेट, जानिए कब आएगी 24वीं किस्त
More