
PM Kisan Yojana New Rules: अगर आप भी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए ये खबर काफी काम की साबित हो सकती है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान योजना के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं, जिसका असर 21वीं किस्त पर पड़ेगा। आइए जानते हैं कि पीएम किसान योजना के नियम में क्या बदलाव हुआ है।
पीएम किसान योजना के इस बदलाव से करोड़ों किसानों की किस्मत खुलने वाली है। दरअसल अब सीमावर्ती के उन किसानों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा, जिनके पास जमीन से जुड़े दस्तावेज नहीं है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए उस राज्य की सरकार को पुष्टि करनी होगी कि ये किसान वास्तव में खेती करता है। सरकार की बस एक पुष्टि की वजह से आप भी पीएम किसान योजना का लाभ उठा पाएंगे।
देशभर के किसानों को अब 21वीं किस्त का इंतजार है। अगर आप भी पीएम किसान योजना के पैसे का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि दिवाली तक किसानों को गुड न्यूज मिल सकती है। केंद्र सरकार पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त के 2,000 रुपये दिवाली के आसपास बैंक खातों में डाल सकती है।
पीएम किसान योजना की अब तक की 20 किस्तें एक साथ जारी हुई हैं। हालांकि इस बार कुछ किसानों को 21वीं किस्त पहले मिल सकती है। पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त बाढ़ प्रभावित राज्यों को पहले ट्रांसफर की जाएगी। पीएम मोदी ने भी हाल में ये संकेत दिया था कि हिमाचल और पंजाब के किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त पहले मिल सकती है।
अगर आप भी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं, तो ध्यान रहें कि बिना ई-केवाईसी के पैसे बैंक अकाउंट में नहीं आएंगे। अगर आपने अभी तक ई-केवाइसी नहीं करवाई है तो तुरंत pmkisan.gov.in पर जाएं और अकाउंट लॉगइन करें। उसके बाद होमपेज पर 'e-KYC' ऑप्शन पर क्लिक करें। अब अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर से अपनी ईकेवाईसी पूरी कर लें।