
PM Kisan Yojana: देश के करोड़ों किसानों की आमदनी दोगुना करने के मकसद से केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि चलाई जा रही है। इस योजना के जरिए किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। इसबीच देश के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत अभी तक 21 किस्तें जारी की जा चुकी है। अब किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार है। किसानों के सवाल है कि क्या पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का पैसा बजट 2026 से पहले जारी हो सकता है?
बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। ये पैसे किसानों को साल भर में तीन किश्तों में जारी किए जाते हैं। हर एक किश्त में 2000 रुपये मिलते हैं। साल भर में तीन किश्तें जारी की जाती हैं।
पीएम किसान योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्तें किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी हैं। योजना का पैटर्न देखें तो हर किस्त लगभग चार महीने के अंतराल पर आती रही है। पिछली किस्तों की टाइमलाइन को देखें तो फरवरी का महीना अगली किस्त के लिहाज से फिट बैठता है। पिछले साल इसी समय अवधि के दौरान, यानी 24 फरवरी 2025 को बिहार के भागलपुर से 19वीं किस्त जारी की गई थी। फिलहाल सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में फरवरी महीने में 22वीं किस्त जारी होने की संभावना जताई गई है।
इस बार के बजट से किसानों को काफी उम्मीदें हैं। सोशल मीडिया और कयासों के बाजार में यह चर्चा भी तेज है कि क्या सरकार सालाना मिलने वाली 6,000 रुपए की राशि को बढ़ा सकती है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के लिए किसानों को 1 फरवरी के बजट भाषण का इंतजार करना होगा।
पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठाने के लिए किसानों को e-KYC कराना बेहद जरूरी है। बिना इसके किसानों की किश्त अटक सकती है। इसके लिए ऑनलाइन OTP के जरिए भी e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर जाकर बायोमेट्रिक KYC भी करवा सकते हैं।
1. सबसे पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
2. फिर “e-KYC” पर क्लिक करें।
3. इसके बाद आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
4. अब OTP से वेरिफिकेशन के बाद सबमिट कर दें।
अगर आपको PM किसान योजना से जुड़ी किसी तरह की समस्या आ रही है तो हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल भी कर सकते हैं।
ईमेल: pmkisan-ict@gov.in
टोल फ्री नंबर: 155261 / 1800115526
हेल्पलाइन नंबर: 011-23381092
ये सभी संपर्क माध्यम किसानों की सहायता के लिए 24×7 चालू हैं।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के मुताबिक, पति-पत्नि दोनों पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ (PM Kisan Benefits) नहीं उठा सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे फर्जी करार देते हुए सरकार उससे रिकवरी करेगी। इसके अलावा किसान परिवार में कोई टैक्स देता है तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
यानी पति या पत्नी में से कोई पिछले साल इनकम टैक्स भरा है तो उन्हें इस योजाना का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं अगर कोई किसान किसी दूसरे किसान से जमीन लेकर किराए पर खेती करते हैं। तब ऐसी स्थिति में उसे भी योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा। पीएम किसान में लैंड की ओनरशिप जरूरी है। वहीं अगर कोई किसान या परिवार में कोई संवैधानिक पद पर है तो उसे लाभ नहीं मिलेगा।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.