PM kisan Yojana: क्या पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त में मिलेंगे 4000 रुपये? सरकार ने दूर कर दी सारी कन्फ्यूजन

PM Kisan Yojana 24th Installment: सोशल मीडिया पर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि सरकार ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त भेज दी गई है। इसके साथ ही इस बार 4000 रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में जमा करवाएं गए हैं। आइए जानते हैं इन पोस्ट की सच्चाई

Anuj Shrivastava
पब्लिश्ड2 Sep 2026, 08:50 PM IST
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पर आया अपडेट
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त पर आया अपडेट

PM Kisan Yojana 24th Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे करोड़ों किसानों के लिए बड़ा अपडेट आया है। कुछ सोशल मीडिया हैंडल और रिपोर्ट में दावा किया जा रहा कि इस बार पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त में सरकार 4000 रुपये भेजने वाली हैं। वहीं कुछ पोस्ट ऐसे भी हैं, जिनमें बताया गया कि सरकार ने 24वीं किस्त के 4000 रुपये भेजने शुरू कर दिए हैं। अगर आप भी उन पोस्ट को सच मान रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए ही है। आइए 4000 रुपये की किस्त का सच जानते हैं।

क्या है 4000 रुपये की पीएम किसान की किस्त का सच?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना को लेकर सोशल मीडिया पर कई फर्जी पोस्ट वायरल हो रही हैं। इन्हीं पोस्ट का फैक्ट चेक करते हुए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के एक्स हैंडल पर सच बताया गया है कि 4000 रुपये की किस्त भेजे जाने का दावा फर्जी है।

यह भी पढ़ें | सितंबर या अक्टूबर, कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त? मिल रहे ये संकेत

क्या है पोस्ट में?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इसमें उस वीडियो को फर्जी बताया गया, जिसमें दावा किया गया कि सरकार ने पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी है और इस बार 4000 रुपये भेजे गए हैं। पीएम किसान की एक्स पोस्ट में लोगों को ऐसी पोस्ट से दूर रहने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें | क्या एक परिवार के 4 भाइयों को मिल सकता है पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए नियम

कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त?

पीएम किसान योजना की पिछली 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि अगली 24वीं किस्त अक्टूबर में आ सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से किसी आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है। वहीं पीएम किसान की 24वीं किस्त पर उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने भी कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त अक्टूबर के महीने में आ सकती है।

अगर आप पीएम किसान योजना का लाभ ले रहे हैं और चाहते हैं कि आपकी किस्त नहीं अटके, तो आपको इस योजना के नियमों का पालन करना होगा।

  • अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो उसे सबसे पहले करवा लें।
  • अगर आपका खाता आधार से लिंक नहीं है, तो उसे तुरंत करवा लें। इसके बिना पीएम किसान योजना की किस्त अटक सकती है।
  • अगर आपने अभी तक फॉर्मर आई़डी नहीं बनवाई है, तो उसे भी तुरंत बनवा लें।
  • इसके अलावा अगर आपने अभी तक भू सत्यापन नहीं करवाया है, तो उसे भी 24वीं किस्त के आने से पहल करवा लें।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM kisan Yojana: क्या पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त में मिलेंगे 4000 रुपये? सरकार ने दूर कर दी सारी कन्फ्यूजन
More