PM Matru Vandana Yojana: केंद्र सरकार देशवासियों के लाभ के लिए कई तरह की योजनाएं चलती है। हालांकि कई योजनाओं के बारे में लोगों को वक्त पर पता नहीं चल पाता है, जिसके वजह से वो उसका लाभ नहीं उठा पाते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही योजना के बारे में बताने वाले हैं, जो देश की हर महिला के लिए है। इस योजना के तहत सरकार 5000 रुपये की मदद करती है। आइए जानते हैं क्या है ये योजना और इस योजना में सरकार कैसे करती है मदद
केंद्र सरकार की इस योजना का नाम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना है। इस योजना के तहत गर्भवती महिलाओं की मदद के लिए सरकार 5000 रुपये की मदद करती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको pmmvy.wcd.gov.in पर जाकर आवेदन करना होता है।
क्या है पीएम मातृ वंदना योजना
इस योजना के तहत अगर कोई महिला पहली बार प्रेग्नेंट होती है,तो उसे सराकार की तरफ से 5000 की मदद मिलती है। इतना ही नहीं अगर वो दूसरी बार प्रेग्नेंट होने पर बेटी को जन्म देती है। उस वक्त सरकार महिला के बैंक अकाउंट में 6000 रुपये जमा करवाती है। आइए जानते हैं।
कैसे करना है इस योजना में आवेदन
- केंद्र सरकार की इस योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmmvy.wcd.gov.in पर जाना होगा।
- उसके बाद यहां अपना नंबर डालना होगा।
- नंबर डालने के बाद ओटीपी आएगा।
- उसके बाद मांगी गई सारी जानकारी भरनी होगी।
- अब आपको लॉगइन करना करके फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद संबंधित दस्तावेजों को लगाकर अपलोड कर दें।
आप ऑफलाइन भी अपने काम को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आपको आंगनबाड़ी केंद्र या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में फॉर्म जमा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन बच्चे के जन्म के 270 दिनों के अंदर करना अनिवार्य है।
किन वर्ग की महिलाओं को मिलता है योजना का लाभ?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 19 साल से अधिक होनी चाहिए। इसके अलावा एससी, एसटी महिलाएं, दिव्यांगजन महिलाएं, बीपीएल कार्ड धारक, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थी, ई-श्रम कार्ड धारक, किसान सम्मान निधि की लाभार्थी और मनरेगा जॉब कार्ड धारक वाली महिलाएं आवेदन कर सकती हैं।