PM Modi Investment: पीएम मोदी ने किया FD और NSC में निवेश, मिलता है लाखों में रिटर्न

PM Modi Investment: साल 2024 में नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने। पहली बार वे 2014 में पीएम बने थे। इससे पहले 2001 से 2014 तक गुजरात के CM रहे। पीएम मोदी स्मॉल सेविंग स्कीम्स में ज्यादा भरोसा करते हैं। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट स्कीम में उन्होंने निवेश किया है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड18 Sep 2025, 08:29 PM IST
PM Modi Investment: साल 2019 के आम चुनावों के समय पीएम मोदी की संपत्ति 2.51 करोड़ रुपये थी।
PM Modi Investment: साल 2019 के आम चुनावों के समय पीएम मोदी की संपत्ति 2.51 करोड़ रुपये थी। (Livemint)

PM Modi Investment: बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य स्माल सेविंग्स स्कीम्स आज भी निवेश के लिहाज से पॉपुलर है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी भरोसा भी इसी स्कीम्स में हैं। उन्होंने अपने जीवन भर की गाढ़ी कमाई का ज्यादातर हिस्सा स्मॉल सेविंग स्कीम्स में किया है। उन्होंने बैंक एफडी (FD) और नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) में सबसे ज्‍यादा निवेश किया है। उनकी कुल दौलत 3.43 करोड़ रुपये है। वहीं इसके एक साल पहले 3.02 करोड़ रुपये थी। साल 2019 के आम चुनावों के समय पीएम मोदी की संपत्ति 2.51 करोड़ रुपये थी।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में पीएम मोदी का निवेश

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में अपने पैसों का निवेश किया हुआ है। पीएम मोदी ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में 9.12 लाख रुपये निवेश किए हैं। इसके अलावा पीएम मोदी बैंक एफडी में भी पैसों का निवेश करते हैं। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट भारत सरकार की एक पहल है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट एक फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट स्कीम है।

यह भी पढ़ें | ₹53,000 की सैलरी से ₹1 करोड़ की नेटवर्थ, कॉर्पोरेट एंप्लाय ने किया कारनाम

कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी डाकघर से नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट ले सकता है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट का मौजूदा इश्यू, VIII इश्यू है। NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में 7.7 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की खास बात यह है कि इस स्कीम में आप सिर्फ 1000 रुपये से अपना निवेश शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | पीएम स्वनिधि योजना साल 2030 तक लागू, रेहड़ी-पटरी वालों की बदलेगी तकदीर

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में रिटर्न

अगर आप नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में 5 लाख रुपये निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी यानी 5 साल बाद कुल 7,24,517 रुपये मिलेंगे। ऐसे में आपको कुल 2,24,517 रुपये का रिटर्न मिलेगा।

NSC में ये लोग नहीं कर सकते निवेश

- हिंदू अनडिवाइडेड फैमिलीज (HUFs)

- ट्रस्ट्स

- प्राइवेट व पब्लिक लिमिटेड कंपनियां

- अनिवासी भारतीय

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Modi Investment: पीएम मोदी ने किया FD और NSC में निवेश, मिलता है लाखों में रिटर्न
More