PM Yashasvi Yojana: पीएम यशस्वी योजना में मिलेगी 2 लाख तक कॉलेज फीस, ऐसे उठाएं फायदा

PM Yashasvi Yojana: पीएम यशस्वी योजना के तहत केंद्र सरकार आर्थिक रूप से कमजोर ओबीसी, ईबीसी और डीएनटी वर्ग के छात्रों को स्कॉलरशिप देती है, जिससे वे 9वीं और 11वीं कक्षा में पढ़ाई जारी रख सकें। इस योजना का मकसद उच्च शिक्षा तक पहुंच बढ़ाना और ड्रॉपआउट कम करना है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड20 Apr 2026, 03:06 PM IST
PM Yashasvi Yojana: परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
PM Yashasvi Yojana: परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

PM Yashasvi Yojana: केंद्र सरकार की PM YASASVI Yojana देश के उन छात्रों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है, जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं। यह योजना खासतौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC) और घुमंतू एवं अर्ध-घुमंतू जनजातियों (DNT) के छात्रों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कमजोरी किसी भी छात्र की शिक्षा में बाधा न बने। इसके तहत सरकार योग्य छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करती है। इससे वे अपनी स्कूल शिक्षा बिना किसी वित्तीय दबाव के जारी रख सकते हैं।

टॉप क्लास स्कूलों में पढ़ने वाले और बोर्ड परीक्षा में लगातार 100% रिजल्ट लाने वाले छात्र सीधे इस योजना के दायरे में आते हैं। छात्रवृत्ति के जरिए स्कूल फीस, किताबें और पढ़ाई से जुड़े सभी खर्च आसानी से कवर किए जा सकते हैं। इस तरह यह योजना छात्रों के लिए पढ़ाई की राह आसान बनाती है। इस योजना में केंद्र सरकार की ओर से 1.25 लाख रुपये तक स्कॉलरशिप तो मिलती है। इसके अलावा अलग-अलग कैटेगरी में स्कूल-कॉलेज की 2 लाख रुपये तक की फीस और लैपटॉप तक मिलते हैं।

यह भी पढ़ें | यह सरकारी स्कीम है दमदार, 5 लाख बन जाएंगे 15 लाख

पीएम यशस्वी योजना के लिए कौन कर सकते हैं अप्लाई

पीएम यशस्वी स्कीम में आवेदन करने के लिए कुछ स्पेसिफिक क्राइटेरिया हैं। सबसे पहले छात्र ओबीसी, ईबीसी या डीएनटी समुदाय से होना चाहिए। इसके अलावा परिवार की सालाना इनकम 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। छात्र कक्षा 9 या 11 में होना चाहिए और उसके स्कूल का बोर्ड लगातार 100% रिजल्ट दे रहा हो। इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले छात्र अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | Salary Alert: अप्रैल से कटकर आएगी सैलरी, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

कैसे करें अप्लाई?

कक्षा 9 के छात्रों को 75000 और कक्षा 11 के छात्रों को 1.25 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिलती है। आवेदन के लिए सबसे पहले NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं और Register ऑप्शन चुनें। नए पेज में अपनी पर्सनल जानकारी जैसे नाम, ईमेल, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड डालकर अकाउंट बनाएं। रजिस्ट्रेशन के बाद PDF डाउनलोड करें। इसमें आपका एप्लिकेशन नंबर लिखा होगा। स्कॉलरशिप सीधे DBT के जरिए बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होती है। यह ऑनलाइन प्रोसेस पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी है। छात्र इससे तुरंत फीस, किताबें और पढ़ाई से जुड़े अन्य खर्च मैनेज कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | अक्षय तृतीया पर ज्वैलर्स भी दे रहे हैं ऑफर, जानिए पूरी डिटेल

पीएम यशस्वी योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • शैक्षिक योग्यता मार्कशीट/प्रमाणपत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति/समुदाय प्रमाण पत्र
  • विकलांगता प्रमाण पत्र, यदि लागू हो
  • बैंक खाता विवरण
  • कोई अन्य दस्तावेज जैसा आवश्यक हो

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPM Yashasvi Yojana: पीएम यशस्वी योजना में मिलेगी 2 लाख तक कॉलेज फीस, ऐसे उठाएं फायदा
More