PMAY Online Registration: पक्के घर का सपना होगा पूरा, PMAY के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन

PMAY Subsidy Scheme: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जरूरतमंदों को पक्के मकान और वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। अगर आप भी इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं…

Anuj Shrivastava
अपडेटेड26 Oct 2025, 03:44 PM IST
पीएम आवास योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
पीएम आवास योजना के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन

PMAY Gramin 2025: अपना घर लेना हर किसी को सपना होता है, लेकिन कम पैसों की वजह से ये सपना अधिकांश लोगों का अधूरा रह जाता है। हालांकि अब आपके लिए केंद्र सरकार बड़ा मौका लेकर आई है। प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत आप अपने इस सपने को पूरा कर सकते हैं।

केंद्र सरकार की इस योजना के तहत जरूरतमंदों को पक्के मकान दिए जाते हैं। अगर आप भी अपना पक्का मकान चाहते हैं, तो इस योजना में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो चलिए पहले जानते हैं कि ये योजना क्या है।

पीएम आवास योजना ग्रामीण क्या है?

पीएम आवास योजना के तहत गांव और शहर दोनों ही जगहों पर लाभार्थियों को पक्के मकान दिए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को सब्सिडी के साथ-साथ निर्माण सामग्री की सुविधा और कम ब्याज दर पर लोन भी दिया जाता है, जिससे वो अपना घर का सपना पूरा कर सकें।

यह भी पढ़ें | LIC नहीं, विदेशी बीमा कंपनियों ने अडानी की कंपनियों में लगाया सबसे ज्यादा पैसा

सरकार कितना करती है मदद?

केंद्र सरकार की इस स्कीम में लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये तक की मदद की जाती है और ये पूरे पैसे लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में डाले जाते हैं। इसके अलावा सरकार बैंक लोन पर सब्सिडी भी देती है, जिसके वजह से कम ब्याज पर लोन मिल जाता है।

कौन-कौन कर सकता है आवेदन?

  • केंद्र सरकार की पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए आवेदन करने वाला शख्स भारतीय होना चाहिए।
  • इसके अलावा उसकी सालाना आय 6 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के परिवार में किसी के पास पक्का घर पहले से नहीं होना चाहिए।
  • परिवार का नाम बीपीएल लिस्ट में होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए सरकारी कर्मचारी आवेदन नहीं कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए।

इन डॉक्यूमेंट की होगी जरूरत

पीएम आवास योजना ग्रामीण के लिए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ने वाली है।

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर
  • कैसे करें आवेदन?

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवेदन करने के स्टेप्स:

  • सबसे पहले pmaymis.gov.in वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर Citizen Assessment सेक्शन पर क्लिक करें
  • Apply Online या Apply For Benefits विकल्प चुनें
  • आधार नंबर दर्ज करें और Check बटन पर क्लिक करें
  • आवेदन फॉर्म खुलेगा, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी, पता, आय और भूमि से जुड़े विवरण भरें

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPMAY Online Registration: पक्के घर का सपना होगा पूरा, PMAY के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
More
बिजनेस न्यूज़मनीPMAY Online Registration: पक्के घर का सपना होगा पूरा, PMAY के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन