
पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने चुनिंदा डेबिट कार्ड्स (ATM कार्ड) से रोजाना कैश निकालने की लिमिट को आधा कर दिया है। अभी तक कुछ ऐसे डेबिट कार्ड हैं, जिनके जरिए रोजाना 1 लाख रुपये निकाल सकते हैं। अब इसकी लिमिट आधी हो गई है। ऐसे में रोजाना 50,000 रुपये ही निकाल सकेंगे। डेबिट कार्ड से जुड़े ये नए नए नियम 1 अप्रैल, 2026 से लागू होंगे। बैंक ने यह फैसला रिस्क कंट्रोल को मजबूत करने और ग्राहकों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए लिया है।
हालांकि सभी कार्डों पर यह बदलाव लागू नहीं होगा, बल्कि केवल चुनिंदा डेबिट कार्डों की लिमिट कम की गई है। पीएनबी ने अपने डेबिट कार्ड्स को दो कैटेगरी में बांटकर कैश लिमिट को रिवाइज किया है। जिन कार्ड्स की लिमिट 1 लाख रुपये थी, उसे 50,000 रुपये कर दिया गया है। इसी तरह जिन कार्ड की लिमिट 1.50 लाख रुपये है, उनकी लिमिट घटाकर 75,000 रुपये कर दी गई है।
RuPay NCMC Platinum Domestic Debit Card
RuPay NCMC Platinum International Debit Card
RuPay Women Power Platinum Debit Card
RuPay PNB Palaash Debit Card (Recycled PVC)
RuPay Business Platinum NCMC Debit Card
MasterCard Platinum Debit Card
Visa Gold Debit Card
PNB MasterCard Platinum Rise Debit Card
RuPay Select Debit Card
PNB RuPay Select Neo
PNB RuPay Select Excel
Visa Signature Debit Card
MasterCard Business Debit Card
अगर आप PNB के डेबिट कार्ड की लिमिट बदलना चाहते हैं तो आप इसे इंटरनेट बैंकिंग या PNBOne मोबाइल ऐप की मदद से आसानी से कर सकते हैं।
PNB ने स्पष्ट किया है कि जिन डेबिट कार्डों का नाम इस लिस्ट में नहीं है, उनकी ATM कैश निकालने की सीमा में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी बाकी कार्डों पर पहले की तरह ही लिमिट लागू रहेगी।
बैंक ने यह भी साफ किया है कि ATM कैश निकासी की लिमिट घटाने का असर POS मशीन, ई-कॉमर्स या कॉन्टैक्टलेस पेमेंट पर नहीं पड़ेगा। इन माध्यमों से होने वाले लेन-देन की सीमा पहले की तरह ही बनी रहेगी।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.