PNB के ग्राहक हो जाएं अलर्ट, इस कार्ड पर नहीं मिलेगा फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, जानिए क्यों

PNB Debit Card Alert: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) 1 अप्रैल, 2026 से RuPay प्लैटिनम डेबिट कार्ड होल्डर्स के लिए कॉम्प्लिमेंट्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस बंद हो जाएगा। इसके बाद, 15 अप्रैल, 2026 से लाउंज एक्सेस 5,000 की न्यूनतम तिमाही खर्च की शर्त पर मिलेगा।

Jitendra Singh
अपडेटेड6 Feb 2026, 02:50 PM IST
PNB Debit Card Alert:  PNB ने अपने डेबिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है।
PNB Debit Card Alert: PNB ने अपने डेबिट कार्ड के नियमों में बदलाव किया है।

PNB Debit Card Alert: अगर आपके पास पंजाब नेशनल बैंक का रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड है तो यह खबर आपके काम की है। दरअसल, पब्लिक सेक्टर के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank - PNB) ने हाल ही में रुपे प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में बदलाव किया है। बैंक की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड कस्टमर्स को अब फ्री डोमेस्टिक एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा नहीं मिलेगी। इस सुविधा का फायदा 1 अप्रैल, 2026 से बंद कर दिया जाएगा।

कहने का मतलब ये हुआ कि अब केवल कार्ड दिखाकर एयरपोर्ट लाउंज में मुफ्त एंट्री संभव नहीं होगी, चाहे आपने कितना भी खर्च किया हो। PNB का कहना है कि RuPay प्लेटिनम डेबिट कार्ड कस्टमर्स के लिए, डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस की सुविधा मिनिमम खर्च के आधार पर मिलेगी।

PNB ने ग्राहकों को किया अलर्ट

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, PNB की वेबसाइट में कहा गया है कि PNB RuPay Platinum डेबिट कार्ड पर मिलने वाली सभी कॉम्प्लिमेंट्री लाउंज एक्सेस सुविधाएं 1 अप्रैल 2026 से बंद की जा रही हैं। वेबसाइट में कहा गया है कि यह सूचना ग्राहकों की जानकारी और आवश्यक कार्रवाई के लिए है।

यह भी पढ़ें | क्या आज शनिवार को दिल्ली-NCR में बैंक बंद हैं? घर से निकलने से पहले यहां जानिए

हालांकि बैंक ने पूरी तरह से सुविधा खत्म नहीं की है, बल्कि इसे खर्च से जोड़ दिया है। PNB ने साफ किया है कि 15 अप्रैल 2026 से घरेलू एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस तभी मिलेगा, जब कार्ड धारक ने पिछली तिमाही में तय न्यूनतम राशि खर्च की हो यानी अब लाउंज एक्सेस मिनिमम खर्च पर मिलेगा।

मिनिमम खर्च कितना करना होगा?

एयरपोर्ट में फ्री लाउंज एक्सेस के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 5000 रुपये खर्च करना होगा। PNB के इस नए नियम का असर PNB RuPay Platinum डेबिट कार्ड धारक पर सीधे पड़ने वाला है, जो पहले बिना खर्च किए फ्री लाउंज एक्सेस का फायदा उठा रहे थे।

यह भी पढ़ें | बिना सहमति के UPI में विदेश से पैसे आने पर क्या होगा? सरकार ने दिया यह जवाब

जानिए क्या है एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा

एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा एयरपोर्ट पर दी गई ऐसी सुविधा है जहां आप जाकर अपना समय बिता सकते हैं। यहां आप फ्री मैगजीन पढ़ सकते हैं। खानपान के अलावा फ्री वाईफाई का इस्तेमाल कर सकते हैं। लाउंज में दाखिल होने पर आपको आराम से बैठने का और एयरपोर्ट पर तनावमुक्त रहने का मौका मिल जाता है। अगर आप एयरपोर्ट पर बहुत जल्दी पहुंच जाते हैं या कनेक्टिंग फ्लाइटों के बीच काफी समय है तो एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री बहुत काम आता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीPNB के ग्राहक हो जाएं अलर्ट, इस कार्ड पर नहीं मिलेगा फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, जानिए क्यों
More
बिजनेस न्यूज़मनीPNB के ग्राहक हो जाएं अलर्ट, इस कार्ड पर नहीं मिलेगा फ्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, जानिए क्यों