PNG Price: नए साल से पहले दिल्ली-NCR को तोहफा, PNG के घटे दाम

PNG Price: दिल्ली-NCR में नए साल से पहले लोगों को तोहफा मिल गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने घरेलू पीएनजी के दाम में कटौती कर दी है। नई दरें दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में लागू होंगी।

Jitendra Singh
अपडेटेड1 Jan 2026, 02:14 PM IST
PNG Price:  <span class='webrupee'>₹</span>0.70 प्रति यूनिट गैस सस्ती हो गई है।
PNG Price: ₹0.70 प्रति यूनिट गैस सस्ती हो गई है। (HT)

PNG Price: नए साल के शुरू होने से पहले गैस कंपनी ने देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। भारत की प्रमुख CNG रिटेलर, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने डोमेस्टिक पाइप नेचुरल गैस (PNG) के दाम में कटौती कर दी है। कंपनी ने 0.70 प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) गैस के दाम घटा दिए हैं। इस कटौती से बढ़ती महंगाई के बीच लाखों लोगों को राहत मिलेगी।

कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में 47.89 प्रति SCM, गुरुग्राम में 46.70 प्रति SCM और नोएडा-ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 47.76 प्रति SCM कीमत होगी। एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी जानकारी दी गई है। IGL दिल्ली और उसके आस-पास (NCR) में नैचुरल गैस की सेवा देती है। घरेलू उपयोग में आने वाला रसोई गैस पाइपलाइन के जरिए लोगों तक पहुंचाया जाता है। ये कंपनी कमर्शियल सप्लाई भी करती है।

पिछली बार कब हुआ था बदलाव?

इससे पहले 18 अक्टूबर 2025 को पीएनजी की कीमतों में बदलाव हुआ था। कई जगहों पर पीएनजी रिटेल रेट्स अपडेट हुए थे जैसे दिल्ली में 48.59/SCM थे। हालांकि अब फिर से बदलाव किया गया है, जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगी। यह दिल्‍ली एनसीआर वालों के लिए बड़ी राहत है।

यह भी पढ़ें | क्या जनवरी की सैलरी में बढ़कर मिलेगा वेतन? जानिए 8वें वेतन आयोग के सवाल-जवाब

स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने की IGL की पहल

IGL ने साफ किया है कि यह फैसला स्वच्छ और किफायती ऊर्जा को आम लोगों तक पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। कंपनी लगातार कोशिश कर रही है कि प्राकृतिक गैस को एलपीजी और अन्य पारंपरिक ईंधनों का बेहतर विकल्प बनाया जा सके। पीएनजी न केवल पर्यावरण के लिहाज से ज्यादा सुरक्षित है, बल्कि लंबे समय में यह घरेलू खर्च को भी कम करती है। कीमतों में कटौती से नए उपभोक्ताओं को भी पीएनजी कनेक्शन लेने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

यह भी पढ़ें | SIP के दम पर MF AUM ₹81 लाख करोड़ के पार, 2025 में ₹14 लाख करोड़ का उछाल

LPG और CNG के दाम भी बदल सकते हैं

आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG और CNG के नए दाम जारी किए जाते हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि नए साल के मौके पर LPG और CNG के दाम भी बदल सकते हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि तेल कंपनियां LPG के दाम में कटौती कर सकती हैं।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPNG Price: नए साल से पहले दिल्ली-NCR को तोहफा, PNG के घटे दाम
More