दिवाली से पहले पोस्ट ऑफिस के इन कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा 60 दिन की सैलरी के बराबर का बोनस

Diwali Bonus: पोस्ट ऑफिस विभाग ने कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 60 दिन की सैलरी के बराबर बोनस देने का ऐलान किया है। यह बोनस उत्पादकता से जुड़ा हुआ है। आइये जानते हैं कि किन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

Jitendra Singh
अपडेटेड17 Oct 2025, 08:58 PM IST
 Diwali Bonus: पोस्ट ऑफिस के नॉन गजटेड कर्मचारियों को बोनस मिलेगा।
Diwali Bonus: पोस्ट ऑफिस के नॉन गजटेड कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। (HT)

Diwali Bonus:भारत में त्योहारी सीजन हमेशा से कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आता है। इस बार दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनर्स को तीन बड़ी सौगातें दी हैं। इनमें महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी, बोनस भुगतान और CGHS (केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना) से जुड़े सुधार शामिल है। इसबीच पोस्ट ऑफिस ने भी अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दी है। पोस्ट ऑफिस ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (Productivity Linked Bonus - PLB) की मंजूरी दे दी है। इससे कई कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

डाक विभाग की यह घोषणा भारत के राष्ट्रपति की मंज़ूरी मिलने के बाद आई है। 60 दिन की सैलरी के बराबर यह बोनस कर्मचारियों को दिया जाएगा। इस बोनस का फायदा ग्रुप C, मल्टी - टास्किंग स्टाफ (MTS) और अराजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों, ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) और पूर्णकालिक आकस्मिक श्रमिकों को मिलेगा।

यह भी पढ़ें | सिर्फ 10 मिनट में घर बैठे मंगाएं सोना-चांदी, ये रहा बेहद आसान तरीका

उत्पादकता बोनस का कैसे होगा कैलकुलेशन

इकोनॉमिक टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक, बोनस का कैलकुलेशन कर्मचारियों के औसत वेतन के आधार पर किया जाएगा। नियमित कर्मचारियों के लिए, बोनस राशि के लिए इस फॉर्मूले को लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें | दिवाली से पहले हरियाणा सरकार ने बुजुर्गों को दिया तोहफा

औसत वेतन X 60 दिन/ 30.4

इसमें बेसिक पे, महंगाई भत्ता, विशेष भत्ता, ड्यूटी भत्ता और ट्रेनिंग भत्ते को शामिल किया जाएगा। बोनस के लिए वेतन सीमा 7,000 रुपये प्रति माह तय किया गया है। ग्रामीण डाक सेवकों के लिए, बोनस का कैलकुलेशन उनके समय संबंधित निरंतरता भत्ते (TRCA) और महंगाई भत्ते के आधार पर किया जाएगा। यह बोनस डाक कर्मचारियों के लिए आर्थिक सुरक्षा और उत्साह बढ़ाने वाला है, खासकर दिवाली जैसे त्योहारों पर। इस बोनस से उनकी आय बढ़ेगी और त्योहार की खुशियां भी और बढ़ जाएंगी।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीदिवाली से पहले पोस्ट ऑफिस के इन कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा 60 दिन की सैलरी के बराबर का बोनस
More
बिजनेस न्यूज़मनीदिवाली से पहले पोस्ट ऑफिस के इन कर्मचारियों को तोहफा, मिलेगा 60 दिन की सैलरी के बराबर का बोनस