
Post Office Gram Priya Scheme: आज के दौर में ज्यादातर लोग बचत की जरूरत को समझ चुके हैं। यही वजह है कि वे अलग-अलग जगहों पर अपनी जरूरत के मुताबिक निवेश करते हैं। अगर आप निवेश कर मोटी कमाई करना चाहते हैं पोस्ट ऑफिस की योजनाएं बेहतर साबित हो सकती हैं। यहां किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। गारंटी के साथ रिटर्न मिलता है।
ऐसे में यह कहना गलत नहीं है कि पोस्ट ऑफिस की निवेश योजनाएं उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं, जो बिना किसी जोखिम के निवेश करना चाहते हैं। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया स्कीम है। यह एक तरह की शॉर्ट टर्म मनी बैक स्कीम है।
पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया एक इंश्योरेंस स्कीम है। इसकी अवधि 10 साल है। इस योजना में हर महीने 5068 रुपये जमा करने पर मैच्योरिटी पर निवेशकों को कुल 7.25 लाख रुपये मिलेंगे। इस योजना की शुरुआत मल्होत्रा समिति द्वारा भारत में बीमा स्थिति में सुधार के लिए एक सिफारिश के रूप में शुरू की गई थी। उस समय कुल आबादी के केवल 22 फीसदी के पास ही बीमा था। आज इस योजना का विस्तार भारत के कई ग्रामीण क्षेत्रों में हो चुका है।
पोस्ट ऑफिस की ग्राम प्रिया योजना को ग्रामीण परिवारों की जरूरतों को देखकर बनाया गया है। यह उन लोगों के लिए बेहद उपयुक्त है जो लंबा इंतजार नहीं करना चाहते हैं, लेकिन परिवार की सुरक्षा के साथ समझौता भी नहीं कर सकते हैं। इस योजना में पूरे 10 साल तक बीमा सुरक्षा मिलती है।
बीच-बीच में मिलने वाली किस्तें रोजमर्रा की जरूरतों में सहारा देती हैं। यानी घर की छोटी-बड़ी जरूरतें भी पूरी होती रहती हैं और भविष्य की सुरक्षा भी बनी रहती है। इसमें न्यूनतम सम एश्योर्ड 10000 रुपये और अधिकतम सम एश्योर्ड 5 लाख रुपये होती है। इस स्कीम में आपको नॉमिनेशन की भी सुविधा मिलती है।
इस स्कीम में अगर आप हर महीने 5042 रुपये का प्रीमियम जमा करते हैं तो योजना के मैच्योर होने पर आपको 7.25 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा। स्कीम की अवधि 10 साल है। यह रूरल पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस स्कीम के तहत आता है।
इस योजना के तहत प्रति हजार सम एश्योर्ड वार्षिक आधार पर 45 हजार रुपये का बोनस दिया जा रहा है। ऐसे में 5 लाख रुपये के सम एश्योर्ड पर बोनस की रकम होगी 22,500 रुपये। 10 सालों में यह रकम 2,25,000 रुपये हो जाएगी।
इसके अलावा आपको तीन बार जो सम अश्योर्ड की रकम मिल रही है उसको कैलकुलेट करें तो 10 साल में आपको 5 लाख रुपये सम एश्योर्ड के मिलेगा। यानी 5 लाख सम एश्योर्ड का बकाया और 2.25 लाख बोनस, दोनों को जोड़ दें तो 7.25 लाख रुपये हो जाएंगे।
मनाली रस्तोगी मीडिया जगत की एक समर्पित और अनुभवी लेखिका हैं, जो पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने वर्ष 2019 में लखनऊ यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया की दुनिया को समझना और लेखन के प्रति अपनी रुचि को मजबूत करना शुरू कर दिया था। अपनी प्रोफेशनल यात्रा की शुरुआत उन्होंने वैसे तो ग्रेजुएशन के समय लखनऊ से कर दी थी, लेकिन उनके करियर को नया आयाम दिल्ली में लोकमत ग्रुप के साथ मिला, जहां उन्होंने करीब 2 साल 10 महीने तक काम किया और इस दौरान उन्होंने खबरों की गहराई को समझने और पाठकों तक सही और उपयोगी जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया। इसके बाद उन्होंने टीवी9 भारतवर्ष के साथ बतौर फ्रीलांसर काम किया, जहां उन्होंने लाइफस्टाइल सेक्शन में काम कर अपनी लेखन शैली और अनुभव को और मजबूत बनाया। वर्तमान में मनाली रस्तोगी लाइव मिंट हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं, जहां उन्हें काम करते हुए लगभग 10 महीने हो चुके हैं। यहां वह मुख्य रूप से एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं, साथ ही पर्सनल फाइनेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी आसान और समझने योग्य भाषा में जानकारी साझा करती हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को ऐसी जानकारी देना है, जो उनके दैनिक जीवन में उपयोगी साबित हो और उन्हें सही फैसले लेने में मदद करे। मनाली सरल, स्पष्ट और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में लिखना पसंद करती हैं। काम के अलावा मनाली को अपने खाली समय में स्विमिंग करना, नई जगहों पर घूमना और फिल्में देखना बेहद पसंद है। उन्हें अपने घर को बजट फ्रेंडली तरीके से सजाना भी अच्छा लगता है, जिससे उन्हें रचनात्मक संतुष्टि मिलती है। मनाली दिल्ली में रहती हैं।
Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.