
Post Office: शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल रहती है। ऐसे में अगर गारंटी के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की गारंटीड रिटर्न वाली कई योजनाएं काफी पॉपुलर हैं। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) इनमें शामिल है। इस योजना का फायदा शादी के बाद उठा सकते हैं। इसमें एक बार पैसे लगाकर लंबे समय तक मोटी कमाई होती रहेगी।
यह अकाउंट 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये अकाउंट (Post Office Monthly Income Scheme) खुलवाते हैं तो हर महीने आपको जो ब्याज मिलेगा, उससे आप बच्चे की फीस भी भर सकते हैं। वहीं यह सरकारी योजना ऐसे कपल्स के लिए है जो शादी के बाद मिलकर एक स्थिर वित्तीय भविष्य की योजना बना सकते हैं।
इंडिया पोस्ट (India Post) की वेबसाइट के मुताबिक, मंथली इनकम स्कीम में मिनिमम 1,000 रुपये के निवेश से अकाउंट खुलवा सकते है। सिंगल और जॉइंट दोनों तरह अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं। सिंगल अकाउंट में मैक्सिमम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। MIS में ब्याज का भुगतान हर महीने होता है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Scheme) में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। पोस्ट ऑफिस की MIS पर अभी 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इसे आगे 5-5 साल के लिए इसे नए ब्याज दर के साथ आगे बढ़ा सकते हैं।
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर अभी 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें जमा पैसों पर जो भी सालाना ब्याज होता है, उसे 12 हिस्से में बांट दिया जाता है। हर महीने आपके अकाउंट में आएगा। अगर आप मंथली पैसा न निकालें तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में बना रहेगा। मैच्योरिटी पर मूलधन के साथ जोड़कर मिल जाएगा।
अगर आप 15 लाख रुपये के ज्वॉइंट अकाउंट पर खोलते हैं तो सालाना ब्याज 1,11,000 रुपये होगी। इसमें मंथली इनकम करीब 9,250 रुपये होगी। वहीं 9 लाख रुपये के सिंगल अकाउंट पर सालाना ब्याज 66,600 रुपये होगी। इसमें हर महीने करीब 5,550 रुपये मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ ज्वॉइंट अकाउंट खोलने पर हर महीने 9,250 रुपये आते रहेंगे। इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहेगा।
Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.