पैसा एक बार जमा, हर महीने कमाई! पोस्ट ऑफिस की MIS योजना में कितना मिलेगा ब्याज?

Post Office: पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम एक ऐसी योजना है। जिसमें एक बार निवेश करके गारंटी के साथ कमाई कर सकते हैं। इसमें किसी भी प्रकार का कोई जोखिम नहीं है। इस योजना में फिलहाल 7.4% सालाना ब्याज मिलता है और ब्याज हर महीने खाते में दिया जाता है।

Jitendra Singh
पब्लिश्ड1 Sep 2026, 04:08 PM IST
Post Office: सिंगल और जॉइंट दोनों तरह अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं।
Post Office: सिंगल और जॉइंट दोनों तरह अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं। (AI)

Post Office: शेयर बाजार में काफी उथल-पुथल रहती है। ऐसे में अगर गारंटी के साथ बेहतर रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की योजनाएं आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। पोस्ट ऑफिस की गारंटीड रिटर्न वाली कई योजनाएं काफी पॉपुलर हैं। ऐसे ही पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme) इनमें शामिल है। इस योजना में एक बार पैसे लगाकर लंबे समय तक मोटी कमाई होती रहेगी।

यह अकाउंट 10 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों के नाम पर भी खुलवाया जा सकता है। अगर आप अपने बच्चों के नाम से ये अकाउंट (Post Office Monthly Income Scheme) खुलवाते हैं तो हर महीने आपको जो ब्याज मिलेगा, उससे आप बच्चे की फीस भी भर सकते हैं। वहीं यह सरकारी योजना ऐसे कपल्स के लिए है जो शादी के बाद मिलकर एक स्थिर वित्तीय भविष्य की योजना बनाना चाहते हैं।

जानिए क्या है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (POMIS)

इंडिया पोस्ट (India Post) की वेबसाइट के मुताबिक, मंथली इनकम स्‍कीम में मिनिमम 1,000 रुपये के निवेश से अकाउंट खुलवा सकते है। सिंगल और जॉइंट दोनों तरह अकाउंट खुलवाए जा सकते हैं। सिंगल अकाउंट में मैक्सिमम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में 15 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | अपना हुनर है तो कारोबार बढ़ाने का मौका! सरकार दे रही ₹3 लाख तक का कर्ज

MIS में ब्‍याज का भुगतान हर महीने होता है। पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Scheme) में कोई भी भारतीय नागरिक निवेश कर सकता है। पोस्‍ट ऑफिस की MIS पर अभी 7.4 फीसदी सालाना ब्‍याज मिल रहा है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। इसे आगे 5-5 साल के लिए इसे नए ब्याज दर के साथ आगे बढ़ा सकते हैं।

कैसे काम करती है ये स्‍कीम?

पोस्‍ट ऑफिस मंथली इनकम स्‍कीम पर अभी 7.4 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें जमा पैसों पर जो भी सालाना ब्याज होता है, उसे 12 हिस्से में बांट दिया जाता है। हर महीने आपके अकाउंट में आएगा। अगर आप मंथली पैसा न निकालें तो वह आपके पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में बना रहेगा। मैच्‍योरिटी पर मूलधन के साथ जोड़कर मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें | EPF के साथ EPS भी समझें: 10 साल की नौकरी पूरी करने पर मिलेगी मंथली पेंशन?

सरकार की सुरक्षा, रिस्क जीरो

पोस्ट ऑफिस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि ये ज़ीरो रिस्क स्कीम होती हैं। इसमें किए गए छोटे- बड़े निवेश की गारंटी खुद सरकार लेती है। पोस्ट ऑफिस एमआईएस स्कीम सबसे ज्यादा रिटायर्ड लोगों और उन लोगों द्वारा ज्‍यादा पसंदी की जाती है, जो बाजार से जुड़े रिस्‍क के बिना रेगुलर इनकम चाहते हैं। इस स्कीम के जरिए आपकी हर महीने एक फिक्स कमाई होती रहेगी।

विवाहित लोगों की हर महीने कितनी होगी कमाई?

अगर आप 15 लाख रुपये के जॉइंट अकाउंट पर खोलते हैं तो सालाना ब्याज 1,11,000 रुपये होगी। इसमें मंथली इनकम करीब 9,250 रुपये होगी। वहीं 9 लाख रुपये के सिंगल अकाउंट पर सालाना ब्याज 66,600 रुपये होगी। इसमें हर महीने करीब 5,550 रुपये मिलेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ जॉइंट अकाउंट खोलने पर हर महीने 9,250 रुपये आते रहेंगे। इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहेगा।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीपैसा एक बार जमा, हर महीने कमाई! पोस्ट ऑफिस की MIS योजना में कितना मिलेगा ब्याज?
More