पीएम मोदी भी इस स्कीम में करते हैं निवेश, लाखों में मिलता है रिटर्न, जानिए पूरी डिटेल

PM Modi Investment: पीएम मोदी स्मॉल सेविंग स्कीम में ज्यादा भरोसा करते हैं। पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट स्कीम (NSC) में उन्होंने निवेश किया है। NSC एक पॉपुलर फिक्‍स्‍ड इनकम रिटर्न का विकल्प है, जहां गारंटीड रिटर्न मिलता है। इस सरकारी स्कीम में 7.7 फीसदी सालाना ब्याज मिल रहा है।

Jitendra Singh
अपडेटेड22 Dec 2025, 07:50 PM IST
PM Modi Investment: पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।
PM Modi Investment: पीएम मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

अगर आप बिना रिस्क के सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम बेहतर साबित हो सकती है। इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित रहता है और सरकार की गारंटी मिलती है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो बाजार के उतार-चढ़ाव से बचकर भविष्य के लिए फंड बनाना चाहते हैं। इस स्कीम में अगर आप 10 लाख का निवेश करते हैं, तो मैच्योरिटी पर आपको 4,49,034 तक का ब्याज मिल सकता है। सरकार की गारंटी के साथ आने वाली यह योजना न सिर्फ सुरक्षित है, बल्कि टैक्स बेनिफिट भी देती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस योजना में निवेश करते हैं।

NSC की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। आप इसमें कम से कम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है, यानी आप अपनी क्षमता के अनुसार जितनी चाहें उतनी रकम जमा कर सकते हैं। NSC में पैसा लगाने पर आपको टैक्स छूट का भी फायदा मिलता है। इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत आप सालाना 1.5 लाख रुपये तक की टैक्स कटौती का लाभ ले सकते हैं। हर साल जुड़ने वाला ब्याज भी दोबारा निवेश माना जाता है, जिससे टैक्स में राहत मिलती है।

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में पीएम मोदी का निवेश

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट में अपने पैसों का निवेश किया हुआ है। पीएम मोदी ने नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में 9.12 लाख रुपये निवेश किए हैं। इसके अलावा पीएम मोदी बैंक एफडी में भी पैसों का निवेश करते हैं। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट भारत सरकार की एक पहल है। नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट एक फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट स्कीम है। कोई भी भारतीय नागरिक किसी भी डाकघर से नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट ले सकता है।

यह भी पढ़ें | गिफ्ट डीड या वसीयत! प्रॉपर्टी ट्रांसफर करने का क्या है सबसे सही तरीका?

नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट का मौजूदा इश्यू, VIII इश्यू है। NSC का मैच्योरिटी पीरियड 5 साल है। पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में 7.7 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है। नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम की खास बात यह है कि इस स्कीम में आप सिर्फ 1000 रुपये से अपना निवेश शुरू कर सकते हैं।

पोस्‍ट ऑफिस में कैसे खुलेगा खाता

पोस्‍ट ऑफिस में NSC खाता खोलना काफी आसान है। आप इसे सीधे अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर या नेट बैंकिंग के जरिए खोल सकते हैं। अगर आप ऑनलाइन माध्यम से नेट बैंकिंग के जरिए खाता खोलना चाहते हैं, तो इसके लिए पहले आपका पोस्ट ऑफिस सेविंग्स अकाउंट होना जरूरी है।

यह भी पढ़ें | घर का सपना होगा पूरा, SBI ने दिया यह भरोसा

कौन नहीं खरीद सकता है NSC?

नियम के अनुसार, NSC को अनिवासी भारतीय (NRI), हिंदू अनडिवाइडेड फैमिली (HUFs), पब्लिक या प्राइवेट कंपनियों, ट्रस्ट, सोसायटी या अन्य संस्थानों द्वारा नहीं खरीदा जा सकता है। अगर कोई व्यक्ति सर्टिफिकेट खरीदने के बाद NRI बन जाता है, तो वह इसे गैर-प्रत्यावर्तन आधार पर मैच्‍योरिटी तक होल्ड कर सकता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीपीएम मोदी भी इस स्कीम में करते हैं निवेश, लाखों में मिलता है रिटर्न, जानिए पूरी डिटेल
More
बिजनेस न्यूज़मनीपीएम मोदी भी इस स्कीम में करते हैं निवेश, लाखों में मिलता है रिटर्न, जानिए पूरी डिटेल