Post Office Scheme: रोजाना 300 रुपये जमा करें, 10 साल में 15 लाख की होगी कमाई

Post Office RD: वैसे तो मार्केट में सेविंग के लिए कई ऑप्शन मौजूद है, लेकिन आज भी बहुत से लोग हैं जो रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। इस स्कीम में आपको सालाना 6.7 फीसदी की दर से रिटर्न मिलता है। 

Jitendra Singh
अपडेटेड8 Apr 2026, 05:14 PM IST
Post Office RD: पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 100 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं।
Post Office RD: पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 100 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Post Office RD: आजकल के इस अर्थयुग में हर कोई मोटी कमाई करना चाहता है। अगर आप भी थोड़ा - थोड़ा पैसे बचाकर एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में एक ही बार में पूंजी ब्‍लॉक करने की जरूरत नहीं होती है। रिकरिंग डिपॉजिट में आप म्‍यूचुअल फंड एसआईपी की तरह हर महीने छोटी छोटी रकम जमा कर सकते हैं। पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) में रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट खोलने की सुविधा मिलती है। रिकरिंग डिपॉजिट पर ब्‍याज भी एफडी की तरह ही मिलता है। वहीं इससे लंबी अवधि के लिए निवेश को बढ़ावा मिलता है।

इस स्कीम में रोज़ाना सिर्फ 300 रुपये जमा करके आप 10 साल में 15 लाख रुपये का बड़ा फंड आसानी से तैयार कर सकते हैं। बिना किसी जोखिम वाली इस सुरक्षित स्कीम में आपको 4.40 लाख रुपये की शानदार कमाई तो सिर्फ ब्याज से ही हो जाएगी। इस पर 6.70% सालाना ब्याज मिल रहा है।

जानिए क्या है पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम

पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम निवेश के लिहाज से बेहतर मानी गई है। इसमें 100 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें अधिकतम जमा राशि की कोई सीमा नहीं है। 10 साल से ऊपर का नाबालिग भी अपने माता-पिता के साथ मिलकर खाता खोल सकता है। 18 साल का होने के बाद उसे नया केवाईसी और फॉर्म भरना होगा। पोस्ट ऑफिस की RD में पीरियड 5 साल का होता है।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस की स्कीम में पैसा होगा डबल! सिर्फ 1000 रुपये से शुरू करें निवेश

यानी अगर आपने निवेश किया तो आपको कम से कम 5 साल वेट करना पड़ेगा। अगर आप चाहें तो खाता खुलने के 3 साल बाद इसे बंद करा सकते हैं। अगर अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी या तो रकम क्लेम कर सकता है या फिर खाते को जारी रख सकता है। आप मोबाइल बैंकिंग या ई-बैंकिंग के जरिए भी इस अकाउंट को खोल सकते हैं।

रोजाना 300 बचाकर 15 लाख जुटाने का गणित

अब बात करते हैं उस रणनीति की जिससे आप लाखों का फंड तैयार कर सकते हैं। अगर आप रोजाना 300 रुपये जमा करते हैं तो हर महीने आप 9,000 रुपये जमा कर रहे हैं। पांच साल पूरे होने पर आपका कुल निवेश 5.40 लाख रुपये होगा। ब्याज जुड़कर यह फंड 6 लाख रुपये को पार कर जाएगा।

यह भी पढ़ें | पोस्ट ऑफिस या बैंक FD, कहां होगी मोटी कमाई? यहां जानिए पूरी डिटेल

अगर आप इस निवेश को यहीं न रोककर अगले पांच वर्षों के लिए और बढ़ा देते हैं (यानी कुल 10 साल का निवेश), तो आपके द्वारा जमा की गई मूल रकम 10,80,000 रुपये हो जाएगी। दस साल पूरे होने पर मैच्योरिटी के रूप में आपको 15,20,889 रुपये एकमुश्त मिलेंगे। इस कुल रकम में 4,40,889 रुपये सिर्फ ब्याज के होंगे।

बिना रिस्क के तैयार होता है फंड

पोस्ट ऑफिस में बिना रिस्क के फंड तैयार हैतो है। यहीं आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। ऐसे में अन्य जगहों से यह निवेश का बेहतर विकल्प होता है। हालांकि, आपको यहां भी अपनी सूझबूझ के साथ निवेश करना चाहिए और अपने आर्थिक सलाहकार से सलाह अवश्य ले लेना चाहिए।

खाता खोलने की प्रक्रिया

पोस्ट ऑफिस RD खाता खोलने के लिए निवेशक के पास पोस्ट ऑफिस का सेविंग अकाउंट होना जरूरी है। खाता किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में आसानी से खुलवाया जा सकता है।

लोन की सुविधा भी उपलब्ध

इस स्कीम में निवेशकों को जरूरत पड़ने पर लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। RD खाता खोलने के बाद कम से कम 12 मासिक किस्त जमा करने पर लोन के लिए पात्रता मिल जाती है। इसके बाद निवेशक अपने RD खाते में जमा राशि का 50% तक लोन ले सकते हैं। इससे उन्हें RD तोड़े बिना वित्तीय जरूरत पूरी करने का विकल्प मिलता है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीPost Office Scheme: रोजाना 300 रुपये जमा करें, 10 साल में 15 लाख की होगी कमाई
More