पोस्ट ऑफिस की RD से बनाएं 17 लाख का फंड, जानिए कैसे

Post Office RD: वैसे तो मार्केट में सेविंग के लिए कई ऑप्शन मौजूद है, लेकिन आज भी बहुत से लोग हैं जो रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम में पैसे निवेश करना पसंद करते हैं। इसमें किसी भी तरह का कोई जोखिम नहीं रहता है। इस स्कीम में आपको सालाना 6.7 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है। 

Jitendra Singh
अपडेटेड28 Dec 2025, 05:46 PM IST
Post Office RD: पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 100 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं।
Post Office RD: पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम में 100 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं।

Post Office RD: आजकल के इस अर्थयुग में हर कोई मोटी कमाई करना चाहता है। अगर आप भी थोड़ा - थोड़ा पैसे बचाकर एक बड़ा फंड बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इस स्कीम में एक ही बार में पूंजी ब्‍लॉक करने की जरूरत नहीं होती है। रिकरिंग डिपॉजिट में आप म्‍यूचुअल फंड एसआईपी की तरह हर महीने छोटी छोटी रकम जमा कर सकते हैं। पोस्‍ट ऑफिस (Post Office) में रिकरिंग डिपॉजिट अकाउंट खोलने की सुविधा मिलती है। रिकरिंग डिपॉजिट पर ब्‍याज भी एफडी की तरह ही मिलता है। वहीं इससे लंबी अवधि के लिए निवेश को बढ़ावा मिलता है।

इस स्कीम में आपको सालाना 6.7 प्रतिशत की दर से रिटर्न मिलता है। इसमें चक्रवृद्धि ब्‍याज मिलता है। यानी ब्याज पर भी ब्याज मिलता है। ऐसे में अगर आप इस स्कीम में हर महीने 5000 रुपये लगातार 5 साल तक निवेश करते हैं, तो कुल 3 लाख रुपये निवेश करेंगे। मैच्योरिटी पर आपके कुल 3,56,830 रुपये मिलेंगे। ऐसे में आपको इस स्कीम में कुल 56,830 रुपये का मुनाफा होगा।

जानिए क्या है पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम

पोस्ट ऑफिस की RD स्कीम निवेश के लिहाज से बेहतर मानी गई है। इसमें 100 रुपये जमा करके अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसमें अधिकतम जमा राशि की कोई सीमा नहीं है। 10 साल से ऊपर का नाबालिग भी अपने माता-पिता के साथ मिलकर खाता खोल सकता है। 18 साल का होने के बाद उसे नया केवाईसी और फॉर्म भरना होगा। पोस्ट ऑफिस की RD में लेकिन पीरियड 5 साल का होता है। यानी अगर आपने निवेश किया तो आपको कम से कम 5 साल वेट करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें | Post Office की इस स्कीम में सिर्फ एक बार जमा करें पैसे और हर महीने करें इनकम

अगर आप चाहें तो खाता खुलने के 3 साल बाद इसे बंद करा सकते हैं। अगर अकाउंट होल्डर की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी या तो रकम क्लेम कर सकता है या फिर खाते को जारी रख सकता है। आप मोबाइल बैंकिंग या ई-बैंकिंग के जरिए भी इस अकाउंट को खोल सकते हैं।

17 लाख रुपये का फंड कैसे करें तैयार?

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट पर 6.7 फीसदी का फिक्स रिटर्न देता है। इस योजना में मिनिमम 100 रुपये का भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन आपको 17 लाख का फंड जुटाने के लिए रोजाना 333 रुपये का निवेश करना होगा। यानी कह सकते हैं महीने में लगभग 10000 रुपये। अगर आप महीने में 10 हजार रुपये का निवेश करते हैं तो आप बड़े आसानी से कुछ ही सालों में 17 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | दिवाली और छठ पर पोस्ट ऑफिस से खरीदें रेल टिकट, जानिए कैसे

बिना रिस्क के तैयार होता है फंड

पोस्ट ऑफिस में बिना रिस्क के फंड तैयार हैतो है। यहीं आपका पैसा पूरी तरह से सुरक्षित रहता है। ऐसे में अन्य जगहों से यह निवेश का बेहतर विकल्प होता है। हालांकि, आपको यहां भी अपनी सूझबूझ के साथ निवेश करना चाहिए और अपने आर्थिक सलाहकार से सलाह अवश्य ले लेना चाहिए।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीपोस्ट ऑफिस की RD से बनाएं 17 लाख का फंड, जानिए कैसे
More
बिजनेस न्यूज़मनीपोस्ट ऑफिस की RD से बनाएं 17 लाख का फंड, जानिए कैसे