Post Office Schemes 2025: अगर आप एक ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जो आपके पैसे को डबल कर दे। आज आपकी ये तलाश खत्म होने वाली है। हम आपके लिए एक ऐसी स्कीम लेकर आए हैं, जो आपके पैसे को गारंटीड डबल कर देगी। इसके साथ ही इस स्कीम में निवेश करने वालों का पैसा 100 फीसदी सुरक्षित रहता है और इसमें आप 1000 रुपये से भी निवेश कर सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये स्कीम
क्या है पैसा डबल करने वाली स्कीम का नाम?
पोस्ट ऑफिस में खुलने वाली इस स्कीम का नाम किसान विकास पत्र है। किसान विकास पत्र में कोई भी भारतीय खाता खोल सकता है और इसमें एक साथ मिलकर तीन लोग खाता खोल सकते हैं। हालांकि इसमें दो तरह से जॉइंट खाता खोल सकते हैं।
ज्वाइंट A-: इस तरह के खाते को चलाने के लिए सभी अकाउंट होल्डर (जमाकर्ता) को मिलकर साइन करना या सहमति देना जरूरी होता है। अगर किसी की मृत्यु हो जाती है, तो बाकी बचे लोग मिलकर इसे चला सकते हैं।
ज्वाइंट B-: इसमें किसी भी एक अकाउंट होल्डर को खाते का इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। यानी सभी को साथ आने की जरूरत नहीं है। अगर कोई जमाकर्ता नहीं रहता, तो बाकी लोग अलग-अलग भी इसे चला सकते हैं।
कितना मिलता है ब्याज?
किसान विकास पत्र के अकाउंट में 7.5 प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज मिलता है। इस स्कीम में अगर आप 1000 रुपये निवेश कर सकते हैं। इस अकाउंट की सबसे खास बात ये है कि इसे आप समय से पहले भी बंद कर सकते हैं।
क्या होता है किसान विकास पत्र?
किसान विकास पत्र भारत सरकार की एक छोटी बचत योजना (Small Savings Scheme) है। इसे 1988 में शुरू किया गया था और बाद में 2014 में दोबारा लॉन्च किया गया। इसका उद्देश्य लोगों को लॉन्ग-टर्म सेविंग और सुरक्षित निवेश के लिए प्रोत्साहित करना है। KVP को आप पोस्ट ऑफिस और पब्लिक सेक्टर बैंकों से खरीद सकते हैं। यह योजना हर भारतीय नागरिक के लिए उपलब्ध है। इसमें ज्वाइंट अकाउंट भी खोला जा सकता है और नाबालिग के नाम से भी खाता खोला जा सकता है, जिसे अभिभावक संचालित करता है।