SCSS: रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में ग्राहकों को 8.2 फीसदी ब्याज दर मिलता है। इस स्कीम में निवेश करने के लिए 60 साल से ज्यादा उम्र होनी चाहिए। इस योजना में अगर कोई व्यक्ति लगभग 30 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे 2.46 लाख रुपये का वार्षिक ब्याज मिलेगा 

Jitendra Singh
पब्लिश्ड25 Dec 2025, 12:11 PM IST
 पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम बुढ़ापे की लाठी से कम नहीं है।
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम बुढ़ापे की लाठी से कम नहीं है। (Livemint)

Post Office: अगर आप सीनियर सिटीजन हैं और अच्छे रिटर्न के साथ बेहतर सेविंग्स स्कीम चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizens Savings Scheme – SCSS) आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम होने के नाते इसमें आपका पैसा सुरक्षित रहता है। यह स्कीम सीनियर सिटीजन के लिए है। हालांकि इस स्कीम में VRS लेने वाले सिविल सेक्टर के सरकारी कर्मचारियों और डिफेंस से रिटायर होने वाले लोगों को कुछ शर्तों के साथ उम्र सीमा में छूट दी जा रही है।

SCSS में निवेश करने वाले व्यक्ति को इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80 C के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्स छूट दी जाती है। इसमें 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति या पति/पत्नी के साथ ज्वाइंट अकाउंट खोला जा सकता है। Post Office में हर आयु वर्ग के लिए अलग-अलग कैटेगरी में सेविंग्स स्कीम्स चलाई जा रही हैं। जिसमें सरकार की ओर से सुरक्षित निवेश की गारंटी तो मिलती है।

कौन कर सकते हैं निवेश

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में कोई भी व्यक्ति जिनकी उम्र 60 साल या इससे ज्यादा हो गई है। वो लोग इस स्कीम में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। इसके साथ ही सिविल सेक्टर के सरकारी पदों से VRS लेने वाले व्यक्ति जिनकी उम्र 55 से 60 साल के बीच है और डिफेंस सेक्टर यानी आर्मी, एयर फोर्स, नेवी समेत अन्य सुरक्षा बलों से रिटायर हो गए हैं। वो भी 50 से 60 साल की उम्र में इस स्कीम के तहत सिंगल या ज्वॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्‍कीम की मैच्‍योरिटी 5 साल की है। इसमें इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत 1.5 लाख रुपये के निवेश पर टैक्स छूट मिलता है।

यह भी पढ़ें | इस योजना में महिलाओं को मिलता है 3 लाख का लोन, ऐसे उठाएं फायदा

FD से ज्यादा मिल रहा ज्यादा ब्याज दर

इस स्कीम में वरिष्ठ नागरिक कम से कम 1,000 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। वहीं ज्यादा से ज्यादा 30 लाख रुपये तक निवेश कर सकते हैं। पहले इसमें ज्यादा से ज्यादा 15 लाख रुपये तक निवेश करने की लिमिट थी। इस स्कीम में निवेशकों को 8.2 फीसदी ब्याज दर मिलता है। आमतौर पर ज्यादातर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 6 फीसदी से 7 फीसदी तक ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। ऐसे में यह बैंकों की FD के मुकाबले बहुत ज्यादा ब्याज ऑफर करता हैं।

यह भी पढ़ें | Post Office की इस स्कीम में सिर्फ एक बार जमा करें पैसे और हर महीने करें इनकम

पोस्ट ऑफिस में किए गए निवेश में किसी भी तरह का जोखिम नहीं रहता है। इस योजना में अगर कोई व्यक्ति लगभग 30 लाख रुपये का निवेश करता है, तो उसे 2.46 लाख रुपये का वार्षिक ब्याज मिलेगा और इस ब्याज को महीने के हिसाब से देखें तो करीब 20,000 रुपये मासिक होता है।

प्री-मैच्योरिटी की शर्तें

सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अकाउंट खुलवाने के बाद कभी भी इससे बंद करा सकते हैं। लेकिन एक साल से कम अवधि में अकाउंट बंद करने पर निवेश की गई रकम पर किसी भी प्रकार का ब्याज नहीं मिलेगा। इसके साथ ही अगर आप 1 से 2 साल के बीच में अकाउंट बंद कराते हैं, तो आपको दी गई ब्याज की राशि में से 1.5 फीसदी की कटौती की जाएगी। ऐसे ही अगर आप 2 से 5 सालों के बीच में निवेश को बंद कराते हैं तो आपकी राशि में से 1 फीसदी की कटौती की जाएगी।

यह भी पढ़ें | 31 दिसंबर तक नहीं प्रोसेस हुआ ITR रिफंड, तो क्या होगा? जानिए आयकर विभाग का नियम

हर महीने 20000 रुपये कैसे मिल सकते हैं? समझिए गणित

अगर कोई सीनियर सिटीजन इस स्कीम में करीब 30 लाख रुपये का निवेश करता है, तो 8.2 फीसदी ब्याज के हिसाब से उसे साल भर में लगभग 2.46 लाख रुपये का ब्याज मिलता है। जब इस रकम को महीने के हिसाब से देखा जाए, तो यह करीब 20000 रुपये प्रति माह होता है। इस तरह घर बैठे नियमित इनकम का एक मजबूत जरिया बन जाता है।

यह भी पढ़ें | Gold Silver Rate Today: क्रिसमस से पहले सोना-चांदी बना रॉकेट

मैच्योरिटी और अकाउंट बंद करने के नियम

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 5 साल की होती है। अगर कोई निवेशक पूरा फायदा लेना चाहता है, तो उसे पांच साल तक निवेश बनाए रखना जरूरी होता है। अगर कोई व्यक्ति तय समय से पहले अकाउंट बंद कराता है, तो उसे पेनल्टी देनी पड़ती है। इसलिए निवेश से पहले इन नियमों को समझना जरूरी होता है।

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

बिजनेस न्यूज़मनीSCSS: रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
More
बिजनेस न्यूज़मनीSCSS: रिटायरमेंट के बाद भी हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, ऐसे उठाएं फायदा