Postal Life Insurance PLI Plan: अगर आप भी बीमा कराने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बीमा योजनाओं के बढ़ते बाजार में जहां निजी कंपनियां ऊंचे प्रीमियम पर सीमित लाभ दे रही हैं, वहीं पोस्ट ऑफिस की बीमा योजना (Postal Life Insurance) अपने जबरदस्त बोनस और भरोसेमंद सुविधाओं के कारण आम जनता के लिए वरदान साबित हो रही है। खासकर बोनस की दर इतनी आकर्षक है कि यह योजना अन्य बीमा कंपनियों से काफी आगे निकल जाती है।
इनमें पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) भारत की सबसे पुरानी लाइफ इंश्योरेंस सर्विस है, जो 100 साल से भी अधिक समय से परिवारों को सुरक्षा कवरेज दे रही है। PLI में 19 साल की उम्र से ही शामिल होकर आप 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर ले सकते हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें हर आयु और जरूरत के हिसाब से पॉलिसी उपलब्ध हैं, जो सुरक्षा के साथ-साथ बोनस और टैक्स लाभ भी देती हैं।
पोस्ट लाइफ इंश्योरेंस का इतिहास
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) भारत की सबसे पुरानी लाइफ इंश्योरेंस स्कीम है। इसे 1 फरवरी 1984 को लॉन्च किया गया था। शुरुआत में ये स्कीम सिर्फ पोस्टल एम्प्लॉयी के लिए थी। फिर 1888 में टेलीग्रॉफ डिपार्टमेंट में भी इसे चालू किया गया। फिर सेमी गर्वनमेंट वालें भी इसके दायरे में आ गए।
अब इसका दायरा और बढ़ा दिया गया है। अब ये ग्रामीण इलाकों तक किसान-मजदूरों तक के लिए भी उपलब्ध है। इंडिया पोस्ट और मिनिस्ट्री ऑफ कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट इस स्कीम को ऑपरेट करता है। PLI ने ही तत्कालीन P&T डिपार्टमेंट की महिला कर्मचारियों को 1894 में कवर देना शुरू किया है। उस समय कोई कंपनी महिला कर्मचारियों को लाइफ इंश्योरेंस कवर नहीं देती थी।
युगल सुरक्षा प्लान
पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (PLI) की युगल सुरक्षा (Yugal Suraksha) पॉलिसी शादीशुदा जोड़ों के लिए खास है। इस पॉलिसी के तहत पति-पत्नी दोनों एक ही कवर के तहत सुरक्षित रहते हैं। बोनस सहित भुगतान जीवनसाथी को या पॉलिसी मैच्योर होने पर मिलता है, जिससे जोड़ों का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित बनता है।