प्रधानमंत्री मुद्रा योजना: छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा सहारा, बिना गारंटी मिल रहा ₹20 लाख तक लोन

Pradhan Mantri MUDRA Yojana: अगर आप लंबे समय से अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देख रहे हैं, लेकिन पूंजी की कमी आपको रोक रही है, तो अब चिंता की कोई बात नहीं। केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के तहत बिना किसी गारंटी के 20 लाख तक का लोन हासिल कर सकते हैं।

Jitendra Singh
अपडेटेड6 Apr 2026, 02:58 PM IST
Pradhan Mantri MUDRA Yojana: कारोबारों को सूक्ष्म और लघु उद्यम (MSME) कहा जाता है।
Pradhan Mantri MUDRA Yojana: कारोबारों को सूक्ष्म और लघु उद्यम (MSME) कहा जाता है।

Pradhan Mantri MUDRA Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना (PMMY) भारत सरकार की एक प्रमुख योजना है। इस योजना को देश के छोटे कारोबारियों, दूकानदारों या छोटे स्तर पर काम की शुरुआत करने वाले व्यक्तियों के लिए शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत अप्रैल 2015 में केंद्र सरकार ने की थी। मुद्रा लोन योजना का संचालन सूक्ष्म, लघु एवं माध्यम उद्यम मंत्रालय करता है। इस योजना के जरिए बिना किसी गारंटी के 20 लाख तक का लोन मिल जाता है।

यह योजना खास तौर पर छोटे उद्यमियों, दुकानदारों, रेहड़ी-पटरी वालों, कारीगरों और स्टार्टअप शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए बनाई गई है। अच्छी बात यह है कि इस लोन के लिए आपको किसी तरह की संपत्ति गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है। कहने का मतलब ये हुआ कि बिना किसी गारंटी के आप लोन हासिल कर सकते हैं।

क्या है मुद्रा योजना?

मुद्रा लोन दरअसल प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत दिया जाने वाला बिजनेस लोन है। इस स्कीम के तहत पहले 10 लाख रुपये का लोन दिया जाता था, लेकिन वित्त वर्ष 2024-25 के बजट में ऐलान के बाद इसे दोगुना यानी 20 लाख रुपये कर दिया गया। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को मुख्य रूप से 4 कैटेगरी में बांटा गया है- शिशु, किशोर, तरुण और तरुण प्लस। इनमें ‘शिशु लोन’ उन लोगों के लिए है जो अपना नया काम शुरू करना चाहते हैं या जिन्हें बहुत छोटे लेवल पर पूंजी की जरूरत है। बसे बड़ी राहत की बात यह है कि 50,000 रुपये तक के इस लोन के लिए आपको बैंक को कोई भी सिक्योरिटी या गारंटी देने की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें | पीएम किसान योजना में बड़ा बदलाव, बिना इस कार्ड के नहीं आएंगे बैंक में 2000 रुपये

किस कैटेगरी में कितना मिलता है लोन?

शिशु कैटेगरी के तहत 50 हजार रुपये, किशोर कैटेगरी के तहत 50,000 से 5 लाख रुपये तक, तरुण के तहत 5 लाख से 10 लाख रुपये तक और तरुण प्‍लस के तहत 10 से 20 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है।

किन कामों के लिए मिलता है लोन?

मुद्रा योजना के तहत विभिन्न प्रकार के व्यवसायों के लिए लोन मिलता है, जैसे:

  • मैन्युफैक्चरिंग यूनिट
  • फूड प्रोसेसिंग बिजनेस
  • छोटे दुकानदार (Retail)
  • ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स
  • सर्विस सेक्टर

बिना गारंटी लोन कैसे मिलेगा?

मुद्रा लोन की सबसे खास विशेषता इसकी सुलभता है। सरकार का मकसद स्वरोजगार को बढ़ावा देना है, इसलिए प्रक्रिया को काफी सरल रखा गया है। 50 हजार रुपये तक के लोन के लिए आपको अपनी जमीन, सोना या कोई कीमती सामान गिरवी रखने की जरूरत नहीं है। दूसरे कमर्शियल लोन के मुकाबले इसमें डॉक्यूमेंटेशन बहुत कम है। शिशु लोन के लिए बैंकों की ओर से आमतौर पर कोई प्रोसेसिंग फीस नहीं ली जाती है।

यह भी पढ़ें | बारिश से फसल खराब होने पर सरकार करेगी भरपाई, सिर्फ करें ये काम

जानिए कैसे करें अप्लाई

मुद्रा लोन लेने के लिए आपको अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल्स, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होती है। अगर आप कोई बिजनेस कर रहे हैं तो उसका प्रूफ भी देना होगा। कई बार बैंक आपसे आपका बिजनेस प्लान भी मांग सकता है। इस योजना में अप्लाई करने के लिए सबसे पहले Udyamimitra.in वेबसाइट पर जाएं। फिर Apply for Mudra Loan का ऑप्शन चुनें। इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा, उस फॉर्म में अपनी पर्सनल डिटेल्स के साथ-साथ लोन की राशि भरें। फिर मांगे गए डॉक्युमेंट्स को अपलोड करें और फॉर्म सब्मिट करें। चाहें तो इसके लिए ऑफलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: स्वच्छ ऊर्जा से बदलती ग्रामीण भारत की तस्वीर

ब्याज दर और चुकाने की अवधि

मुद्रा लोन की ब्याज दरें अलग-अलग बैंकों में अलग-अलग हो सकती हैं, लेकिन यह सामान्यतः 9% से 12% के बीच रहती हैं। इस लोन को चुकाने के लिए आपको 5 साल तक का समय मिल सकता है, जिससे नए उद्यमी पर मासिक किस्तों (EMI) का बोझ ज्यादा नहीं पड़ता है।

डिजिटल इंडिया का लाभ: ‘e-Mudra’

अब कई बैंक e-Mudra की सुविधा भी दे रहे हैं, जहां आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधार से लिंक मोबाइल नंबर के जरिए ई-केवाईसी (e-KYC) की प्रक्रिया पूरी होते ही लोन की राशि सीधे आपके अकाउंट में क्रेडिट कर दी जाती है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

होममनीप्रधानमंत्री मुद्रा योजना: छोटे कारोबारियों के लिए बड़ा सहारा, बिना गारंटी मिल रहा ₹20 लाख तक लोन
More